हेल्थ अलर्ट: पलाश मुच्छल की बीमारी पर डॉक्टर का बयान आया सामने

मुंबई 
क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद पलाश मुच्छल भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अब डॉक्टर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि पलाश की तबीयत स्ट्रेस की वजह से बिगड़ी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें स्ट्रेस ना लेने और तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इस बीच स्मृति के पिता हॉस्पिटल से घर आ चुके हैं। पलाश और स्मृति की शादी पर अब तक कोई अपडेट नहीं है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक पलाश का इलाज कर रहे डॉक्टर्स में से एक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'पलाश की कंडीशन सीरियस कार्डिएक इवेंट के बजाय स्ट्रेस से जुड़ी लग रही है।' पलाश को पहले सांगली के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें शुरुआती लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट दिया गया। जब उनमें सुधार नहीं हुआ तो मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

किए गए हार्ट के टेस्ट
SRV हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद पलाश को सीने में दर्द, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने ईसीजी और 2डी इको वगैरह दिल से जुड़े टेस्ट किए। डॉक्टर ने बताया, 'उनके कुछ मार्कर थोड़े बढ़े दिखे लेकिन दिल से जुड़ी कोई बड़ी मेडिकल इमरजेंसी का संकेत नहीं मिला। तबीयत में थोड़े सुधार के बाद पलाश को जनरल रूम में शिफ्ट कर दिया गया और ऑब्जरवेशन में हैं।'

जल्द डिस्चार्ज होंगे पलाश
डॉक्टर ने बताया कि ट्रीटमेंट का असर देखकर लग रहा है कि पलाश की तबीयत स्ट्रेस और एंग्जाइटी की वजह से बिगड़ी थी। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है और स्ट्रेस काफी कम हो गया है। हॉस्पिटल अथॉरिटी ने बताया कि पलाश स्टेबल हैं और रिकवर हो रहे हैं। वह जल्दी डिस्चार्ज हो जाएंगे और डॉक्टर्स ने उन्हें तीन हफ्तों तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी है ताकि वह पूरी तरह ठीक हो सकें और स्ट्रेस लेने से मना किया है।

नहीं आई शादी की नई डेट
स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्हें 25 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि शादी की डेट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। स्मृति के पिता शादी वाले दिन अचानक बीमार पड़ गए थे। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनमें हार्ट अटैक जैसे लक्षण थे। पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होनी थी।

इंस्टाग्राम से हट गईं फोटोज
इस बीच स्मृति के इंस्टाग्राम से शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें हटा दी गईं। पलाश पर चीटिंग का भी आरोप लग रहा है। पलाश के एक लड़की के साथ फ्लर्टिंग वाली चैट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हैं, हालांकि ये कितने ऑथेंटिक हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी