सिर धड़ से हुआ अलग, छत्तीसगढ़-धमतरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

धमतरी.

छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई : केंद्रीय मंत्री गडकरी
संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को लेकर शुक्रवार को कहा था कि जब मैं पहली बार सड़क परिवहन मंत्री बना था तो सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा था। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी को तो भूल जाइए, मुझे ये स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ ही गई है। कहा कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें भी सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी स्कूलों-संस्थानों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सड़क हादसों के शिकार 30 फीसदी लोगों की मौत सही समय पर जीवन रक्षक उपचार नहीं मिल पाने की वजह से हो जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती लाने की भी जरूरत है।

admin

Related Posts

चोरी का नेटवर्क ध्वस्त: बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर. शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार…

लगातार तीसरी धमकी से दहशत, जिला न्यायालय की सुरक्षा कड़ी, पुलिस सतर्क

बिलासपुर जिला न्यायालय बिलासपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। न्यायालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश