ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज के तले दवा हेड कॉन्स्टेबल, गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर
कर्ज में डूबने पर हेड कॉन्स्टेबल ने देहरादून रोड स्थित एसएसपी आवास पर खुद को राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे उस समय की है। जब एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। गोली की आवाज सुनकर आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस जांच में सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवा चुका था। लोगों से भी कर्ज लिया हुआ था। पुलिस ने मोबाइल को सीज कर जांच में जुटी है।
 
पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता था सिपाही
मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र के मोहम्मद सकिस्त निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हेड कॉन्स्टेबल करीब तीन साल पहले सहारनपुर आया था और पत्नी शिल्पा और बेटी ईशू और बेटे समरजीत के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। पुलिस लाइन में ही हेड कॉन्स्टेबल की तैनाती चल रही थी।  दो दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल अमित को रात की ड्यूटी में एसएसपी आवास पर सुरक्षा के लिए लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार करीब 11:30 बजे एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे।

इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने राइफल से सिर में खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची जनकपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर तक नहीं दी गई। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के परिचितों से बातचीत की तो ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में जानकारी मिली। हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम के चक्कर में लाखों रुपये के कर्ज में डूब चुका था।

पत्नी को किया अंतिम बार फोन
सूत्रों की मानें तो हेड कॉन्स्टेबल कई दिनों से तनाव में था। ड्यूटी के दौरान घर पर ही स्मार्ट फोन छोड़कर आया था। छोटा मोबाइल फोन से रात में पत्नी को फोन किया था। कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना। वह घर जल्द लौटेगा, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठाएंगा।

admin

Related Posts

अंबेडकरनगर में महिला एसपी की एंट्री, लूटकांड पर सख्त निर्देश

अंबेडकरनगर आईपीएस प्राची सिंह ने 28वें पुलिस अधीक्षक के रूप में रविवार की सुबह कमान संभाल ली। इसके बाद कपड़ा व्यवसायियों से हुई लूट की घटना के बारे में मातहतों…

मुजफ्फरनगर रैली में विकास, सुरक्षा और रोजगार पर बोले सीएम योगी

 मुजफ्फरनगर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों को जाति के तंग दायरे में मत बांधिए, उनके लिए कोई जाति नहीं बल्कि देश ही सर्वोपरि होता है। जातियों में जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 4 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा