प्रेमिका को लेकर चोरी से आ गया भारत, 12 साल से रह रहा था अलीगढ़ में, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़
यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने आपको पश्चिम बंगाल का बता कर अलीगढ़ में रह रहे थे। दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों ने बैंक खाता खुलवाए और भारतीय पासपोर्ट बनवाया। दोनों ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा भी की थी।

एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने पति सिराज व पत्नी हलीमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दलालों के माध्यम से बेनाफुल बार्डर से सीमा पार करके भारत आया था। वह पहले से यहां रह रहे बांग्लादेशी व्यक्ति पप्पू की मदद से अलीगढ़ में स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर रहने लगा। एटीएस अब बांग्लादेशी दंपति से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नागरिक हैं। यह ढाका के जिला फरीदपुर के थाना भंगा के सिराज साउथ कालामरिधा के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से अलीगढ़ में रह रहे हैं। उनमें से एक की पहचान सिराज और दूसरे की हलीमा के रूप में हुई है। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि इन्होंने दलालों की मदद से बॉर्डर पार किया था। दोनों आरोपी बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए।

एटीएस को जानकारी हुई कि सिराज पुत्र सोराब मुत्तबर नाम का एक बांग्लादेशी व्यक्ति, एक महिला हलीमा पत्नी सिराज के साथ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं। इन लोगों ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया है। दोनों बंगालदेश व दुबई और सऊदी अरब की यात्राएं भी कर चुके है।

22 दिसंबर को एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने 33 वर्षीय सिराज व 28 वर्षीय हलीमा को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अलीगढ़ में नगला आशिक अली रोड, शाह कुतुबपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। हलीमा और सिराज ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा की है। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाना में मामला पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह ढाका, बांग्लादेश का रहने वाला है. उसे अपने मोहल्ले में रहने वाली हलीमा से प्यार हो गया. वर्ष 2012 में बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर आ गया. अलीगढ़ में पहले से ही उसके एक साथी पप्पू ने अलीगढ़ के नगला आशिक अली रोड स्थित भोजपुरा में एक किराए का मकान दिला दिया. कुछ दिन बाद उसने यहीं पर हलीमा से शादी कर ली. पप्पू ने ही उसके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पत्र और पासपोर्ट हासिल करवा दिए.

पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह भारतीय पासपोर्ट से सऊदी अरब, बांग्लादेश, दुबई समेत कई देश की यात्रा कर चुका है. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी भी इसी पासपोर्ट से बांग्लादेश जा चुकी है. सिराज ने बताया कि अब वह ग्रीस जाने की तैयारी कर रहा था. वीजा के लिए एप्लाई किया था और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया. ATS चीफ नीलाब्ज़ा चौधरी ने बताया कि, दोनों घुसपैठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया.

admin

Related Posts

बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े हुमायूं कबीर के समधी की संपत्ति जब्त, ड्रग मामले में कार्रवाई

  कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर के परिवार से जुड़ा मामला सियासी और कानूनी दोनों ही मोर्चों…

यूपी विधानसभा: शोक प्रस्ताव के दौरान विधायक का मोबाइल बजा, स्पीकर ने कर लिया जब्त

लखनऊ  यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में शोक प्रस्ताव पास हुआ। विधायक का मोबाइल एक-दो बार बजा जिसे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव