बकरी चराते समय पहुंचा था गुफा के पास, छत्तीसगढ़-कोरबा में भालू के हमले में युवक की मौत

कोरबा.

जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने युवक पर भालू द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की।

युवक धनवार (38 वर्ष) आमलीकुंडा गांव का रहने वाला था। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वहीं, नाले के समीप एक भालू गुफा में काफी समय से छुपा हुआ है, जो रात को विचरण करता है और दिन में आराम करता है। जंगली भालू को देखने के लिए युवक गया हुआ था, जैसे ही गुफा के पास गया भालू ने हमला कर दिया और युवक भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन भालू ने युवक को नोच डाला और उसी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल वन हमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया एवं शव परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया एवं आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

admin

Related Posts

रायपुर में 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, शामिल होंगे दुनियाभर से छत्तीसगढ़ी

रायपुर प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।…

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट