घर से हुआ था गायब, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज की डबरी में मिला युवक का शव

बलरामपुर रामानुजगंज.

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बरवाही के प्रधान पाठक के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर डबरी में रविवार के सुबह मिला। घटना की सूचना पर सनवाल पुलिस मौके पर पहुंची वहीं फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा आज शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर में डॉक्टरों की टीम से कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक गोपालचंद गुप्ता के पुत्र लोकेश गुप्ता उम्र 22 वर्ष 1 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से घर से गायब था जिसके बाद से ही स्वजन एवं स्थानीय लोग ढूंढ रहे थे। इस बीच रविवार के सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर खेत में बने डबरी में लोकेश के शव  को स्थानीय ग्रामीण ने तैरता देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्वजनों के दी सूचना पर तत्काल मौके पर स्वजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे वहीं तत्काल सूचना सनवाल पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। डबरी के बाहर मोबाइल एवं चप्पल पड़ा हुआ था।  मौके पर डाग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया वहीं आज शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। सनवाल थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम बलरामपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के बीच करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें