एयरपोर्ट पर फोन करके बताया- आपके विमान में बम है’, मच गई अफरा-तफरी, एयरपोर्ट पर तुरंत हाई अलर्ट जारी

कोलकाता
भारत-पाक तनाव के बीच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के रवाना होने से ठीक पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने एयरपोर्ट पर फोन करके दावा किया कि विमान में बम है। इसके बाद विमान प्रबंधन ने एयरपोर्ट पर तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया और कोलकाता-मुंबई इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ए5227 की उड़ान रोक दी गई।

विमान में सवार सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। वहीं, विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में विमान में कोई बम नहीं होने की पुष्टि हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रोटोकाल अपनाए गए।

विमान के सभी सामान को उतार दिया
अधिकारी ने बताया कि यह फोन काल यात्रियों के चेक-इन करने के बाद आई थी। फ्लाइट को दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरनी थी और शाम 4.20 बजे मुंबई में उतरना था। सभी 195 यात्रियों को आपातकालीन प्रोटोकाल के अनुसार विमान से उतरने के लिए कहा गया और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। विमान से सभी सामान उतार दिया गया। अधिकारी ने बताया कि हाई अलर्ट के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

बम के अफवाह की यह दूसरी घटना
बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पलहगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर आपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई किए जाने के बाद से हवाई अड्डे पर बम की अफवाह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह मई को, मुंबई हवाई अड्डे पर एक काल आया था जिसमें दावा किया गया कि चंडीगढ़ से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम है। बाद में, यह एक अफवाह निकली।

  • admin

    Related Posts

    तानाशाह का नया दांव या उत्तराधिकारी तय? किम की बेटी की बढ़ती मौजूदगी से उठे बड़े सवाल

    उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया के तानाशह किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी के रूप में नामित करने की प्रक्रिया में बहुत आगे बढ़ चुका है। दक्षिण…

    पीयूष गोयल ने दी बड़ी खबर, US टेक्सटाइल पर लगा सकता है 0% टैरिफ

    नई दिल्ली डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन की ओर से भारत को एक के बाद एक राहत मिल रही है. पहले भारत-अमेरिका डील की फैक्टशीट में बड़े बदलाव करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

    पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड