मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शनिवार को कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लोक भवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कई फुटबॉल प्रेमियों ने राज्यपाल से शिकायत की थी कि टिकटों की कीमतें बहुत अधिक होने के कारण उन्हें कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक देखने का मौका नहीं मिल सका। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी है।
 
राज्यपाल बोस ने मेस्सी की कोलकाता यात्रा में राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आम लोगों की भावनाओं की कीमत पर धन कमाने की अनुमति क्यों दी जा रही है। लोक भवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोक भवन को फुटबॉल प्रशंसकों से लगातार फोन कॉल और ई-मेल मिल रहे हैं, जिनमें शिकायत की जा रही है कि मेस्सी के मैच के टिकटों की कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि वे चाहकर भी इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। राज्यपाल यह जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब उनका पसंदीदा सितारा यहां मौजूद है, तो आम लोग उसे क्यों नहीं देख पा रहे हैं?’’

मेस्सी सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जिसमें संगीत, नृत्य के कार्यक्रमों के साथ मोहन बागान ‘मेस्सी’ ऑल स्टार्स और डायमंड हार्बर ‘मेस्सी’ ऑल स्टार्स के बीच एक प्रदर्शनी मुकाबला खेला जाएगा। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल यह जानकर ‘‘हैरान हैं कि केवल टिकटों के लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकाने वाले कुछ लोग ही इस मशहूर फुटबॉलर को देख पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर उस व्यक्ति के बारे में भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जो मेस्सी के दौरे से लाभ कमा रहा है। आम लोगों को मेस्सी को देखने से क्यों रोका जा रहा है?’’ मेस्सी शनिवार को अपने ‘जीओएटी भारत दौरा-2025’ की शुरुआत प्रायोजकों के साथ अभिनंदन कार्यक्रम से करेंगे, जिसके बाद वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मेस्सी लंबे समय से उनके स्ट्राइक पार्टनर रहे लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे। लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम