हरियाणा डीएलएड परीक्षा का प्रवेश पत्र हुआ जारी, 25 सितंबर से शुरू होगा परीक्षा आयोजन

चंडीगढ़ 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य होगा।

21 अक्तूबर 2025 तक होगी परीक्षा

डीएलएड परीक्षा 25 सितंबर से 21 अक्तूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। इस परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 23,569 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे, जिनमें 15,480 छात्राएं और 8,089 छात्र होंगे।
विज्ञापन

स्क्राइब से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन

दृष्टिहीन, डिस्लेक्सिक, मूक-बधिर या लिखने में स्थायी रूप से अक्षम छात्र (40% या अधिक विकलांगता वाले) परीक्षा में स्क्राइब रख सकते हैं। इसके लिए उन्हें परीक्षा से दो दिन पहले स्क्राइब से जुड़े सभी दस्तावेज़ (मेडिकल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो व पहचान पत्र) केंद्र अधीक्षक को जमा कराने होंगे। स्क्राइब की उम्र परीक्षार्थी से कम और योग्यता केवल 12वीं तक ही होनी चाहिए।

प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन

डीएलएड की पहली और दूसरी वर्ष की बाहरी प्रायोगिक परीक्षाएं और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही कराई जाएंगी। सभी संस्थानों को निर्देश है कि वे छात्रों को परीक्षा तिथियों और प्रक्रिया की जानकारी दें।

बोर्ड ने बताया कि आंतरिक और बाहरी प्रायोगिक परीक्षा व एसआईपी के अंक 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद अंक सूची जमा करने पर 500 रुपये प्रति छात्र-अध्यापक या अधिकतम 5000 रुपये प्रति संस्थान जुर्माना देना होगा।

तकनीकी समस्या के लिए हेल्पलाइन

यदि किसी संस्थान को तकनीकी समस्या आती है, तो वे बोर्ड से ईमेल: dledexam2017@gmail.com या फोन नंबर: 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

SSC CGL रिजल्ट जारी: इस बार क्यों कम रही कटऑफ, क्या रहा कारण?

कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रैल, 2026 को 2025 SSC CGL का अंतिम परिणाम का ऐलान कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी को किया गया…

UPSC तैयारी टिप्स: क्यों जरूरी हैं PYQ पेपर और कैसे बन सकते हैं सफलता की कुंजी

UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में अक्सर अभ्यर्थी यह समझ नहीं पाते कि शुरुआत कहां से करें और किस पर ज्यादा फोकस करें. सीमित समय और बड़े सिलेबस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की