भोपाल में हरीयाली तीज की धूम, हरे परिवेश, झूले और गीतों से गूंजा सेलिब्रेशन हॉल

भोपाल. अवधपुरी की महिलाओं ने सावन के इस पावन महीने में हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खुलकर जिया! सेलिब्रेशन हॉल, सुरभि स्मार्ट सिटी सेंटर में जब महिलाएं हरे परिधानों में सजी-धजी पहुंचीं, तो माहौल एकदम तीजमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत हुई गणेश वंदना और मंगलाचरण से। महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्रों और सुहाग के शृंगार में जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो हर तरफ श्रद्धा और सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिला।

नृत्य, गीत और प्रतियोगिताओं में दिखा तीज का असली रंग
हर हर महादेव महिला समिति, अवधपुरी द्वारा आयोजित इस तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की भरमार रही। महिलाओं और बच्चों के लिए शो, प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुति जैसे इवेंट्स ने सभी का दिल जीत लिया। तालियों की गूंज और ढोल की थाप पर झूमती महिलाओं ने सावन का असली मज़ा लिया।

बुजुर्ग महिलाओं का हुआ सम्मान, समाजसेवियों ने भी बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों ने कहा: “हरीयाली तीज न केवल प्रकृति और प्रेम का उत्सव है, बल्कि महिलाओं के आत्मबल और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। यह हमें हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ता है और समाज में सौहार्द बढ़ाता है।”

सामाजिक एकता का बना संदेश, हर चेहरे पर मुस्कान
इस हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और महिलाओं ने एकजुट होकर भाग लिया। सभी ने मिलकर सावन की हरियाली और तीज के उल्लास को स्मरणीय और जीवन्त बना दिया।

  • admin

    Related Posts

    हनुमान जन्मोत्सव पर भोपाल में भक्ति का उमड़ा सैलाब, शहरभर में शोभायात्राएं, मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

    भोपाल   आज पूरे प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही…

    5 अप्रैल तक MP में मौसम का खतरनाक दौर: भोपाल-इंदौर सहित 30 जिलों में बारिश और निमाड़ में ओले गिरने की संभावना

    भोपाल  मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेकर राहत और आफत दोनों का माहौल बना दिया है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 3 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर