हरिसिंह का स्व-रोजगार का सपना हुआ साकार, समाधान ऑनलाइन में आया था प्रकरण

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर अलीराजपुर जिले के ग्राम अमझिरी निवासी हरिसिंह कलेश को दीपावली पर्व पर बोलेरो वाहन मिला। आवेदक हरिसिंह ने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में बोलेरो गाड़ी के लिये आवेदन भरा था, जिसे संबंधित बैंक द्वारा अव्यवहारिक मानकर अस्वीकृत कर किराने की दुकान के लिये लोन स्वीकृत कर दिया था। आवेदक ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदक हरिसिंह की सुनवाई की। आवेदक ने बताया कि बैंक ने तत्समय बोलेरो वाहन के लिये 9 लाख 90 हजार रुपये लोन न देते हुए किराने की दुकान के लिये 3 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “आवेदक ने जब बोलेरो वाहन के लिये लोन माँगा है, तो उसे बोलेरो गाड़ी ही स्वीकृत होना चाहिये।’’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर समाधान ऑनलाइन के दो दिन बाद 30 अक्टूबर को कलेक्टर अलीराजपुर ने अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम से चर्चा कर हरिसिंह को ‘भगवान बिरसा मुंडा योजना’ में बोलेरो वाहन के लिये 9 लाख 90 हजार रुपये वाहन लोन स्वीकृत करवाया।

‘धन्यवाद मुख्यमंत्री जी’

आवेदक हरिसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं के रोजगार के सपने को बेहतर तरीके से साकार कर सकेंगे।

admin

Related Posts

बरसात से पहले तैयारी के आदेश: सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लागू करने का फरमान

इंदौर जिले में नए और पुराने तालाबों से आजीविका गतिविधियां जोड़ने के लिए यूजर ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे। सभी…

सोनम रघुवंशी की फेरों वाली साड़ी होली में जलाकर, परिवार ने लिया राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बड़ा फैसला

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब होलिका दहन के मौके पर एक भावुक और प्रतीकात्मक फैसला सामने आया है। राजा रघुवंशी के परिवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

टीम में बदलाव की तैयारी, क्या राशिद खान को हटाया जाएगा? अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त रुख

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
टीम में बदलाव की तैयारी, क्या राशिद खान को हटाया जाएगा? अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त रुख

पीवी सिंधु दुबई से लौटीं धमाकों के बीच, भावुक पोस्ट में साझा की अपनी भावनाएं

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
पीवी सिंधु दुबई से लौटीं धमाकों के बीच, भावुक पोस्ट में साझा की अपनी भावनाएं

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले Sunil Gavaskar का बड़ा दावा, Jasprit Bumrah की भूमिका पर खास टिप्पणी

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 1 views
भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले Sunil Gavaskar का बड़ा दावा, Jasprit Bumrah की भूमिका पर खास टिप्पणी

वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा: स्मृति मंधाना टॉप पर, हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में बढ़त

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 1 views
वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा: स्मृति मंधाना टॉप पर, हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में बढ़त

भारत और इंग्लैंड का तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला, किसकी होगी जीत?

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 2 views
भारत और इंग्लैंड का तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला, किसकी होगी जीत?