हार्दिक पांड्या की फिर होगी मैदान में वापसी, ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज!

नई दिल्ली

भारतीय टीम के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या का नाम आता है। हार्दिक पांड्या पिछले 1 साल से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जो की वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला था। हालांकि अब हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वनडे में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब खबरें आ रही है कि हार्दिक पांड्या वनडे में भी वापसी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के वनडे टूर्नामेंट में बड़ौदा की टीम से खेल सकते हैं।

यदि ऐसा होता है, तो भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार खबर हो सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट फरवरी में खेला जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की वापसी होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। हार्दिक पांड्या का पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं रहे है, लेकिन अब वह बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ौदा की टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बंगाल के खिलाफ बड़ौदा की टीम 28 दिसंबर को मैदान में उतरने वाली है। यदि हार्दिक पांड्या 28 दिसंबर को बड़ौदा की टीम से खेलते हैं, तो भारतीय टीम के लिए भी यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

भारतीय टीम के लिए शानदार खबर

हालांकि हार्दिक पांड्या भारतीय T20 टीम में शामिल है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला T20 में खेला था, लेकिन वनडे टीम से वह काफी समय से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 194 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए। आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर