हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं, मुंबई इंडियंस को मिली यंग टैलेंट की खान

नई दिल्ली
पहले विग्नेश पुथुर और अब अश्विनी कुमार। मुंबई इंडियंस की स्काउट टीम ने इस सीजन में न सिर्फ गुमनामी में दबे हीरों की तलाश की है, बल्कि उन्हें तराशा भी है। टीम के कैप्टन हार्दिक पांड्या तो अश्विनी की गेंदबाजी के कायल हो चुके हैं। उन्होंने इस युवा गेंदबाज को शाबाशी देते हुए कहा है कि टीम को आप पर गर्व है। अश्विनी कुमार ने सोमवार को अपने डेब्यू मैच में कोलकाता की बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके। ये आईपीएल में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट डेब्यू है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मुंबई इंडियंस के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पांड्या युवा अश्विनी कुमार का जोश बढ़ा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कैप्टन वीडियो में कहते दिखते हैं, '…अश्विनी ने दिखाया है कि एमआई के बैज का मतलब क्या होता है। हमें तुम पर गर्व है। जारी रखो।' इस दौरान टीम तालियों की गड़गड़ाहट से इस यंग टैलेंट का इस्तकबाल करती है। जवाब में अश्विनी कुमार भी कैप्टन और टीम को भरोसा दिलाते हैं कि वह ऐसे ही आने वाले मैचों में भी अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। कुमार कहते हैं, 'मैं बड़ा ग्रेटफुल हूं कि इतने बड़े प्लेयरों के साथ खेलने का मौका मिला और बेस्ट टीम में। बाकी मैं कोशिश करूंगा आने वाले मैचों में ऐसे ही अपना 100 प्रतिशत दूं और टीम को जिताऊं।'

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुमार अपने डेब्यू मैच में ही छा गए। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही मुंबई की टीम कोलकाता की पूरी पारी को 17वें ओवर में ही 116 रन पर समेटने में कामयाब हो पाई। मुंबई ने इस मैच को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया।

कौन हैं अश्विनी कुमार?
करीब 24 साल के अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के एक गांव झंजेरी के रहने वाले हैं। पिछले सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में बतौर नेट बोलर दिखे थे। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी थी। तीसरे मैच में उसने अश्विनी को मौका दिया और इस युवा गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर धमाल मचा दिया।

विग्नेश पुथुर ने भी डेब्यू में किया था कमाल
इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में विग्नेश पुथुर मौका दिया था। इस लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने भी टीम को निराश नहीं किया और अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही 32 रन देकर 3 विकेट झटके। पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को अपना शिकार बनाया। हालांकि, अगले मैच में मुंबई ने पुथुर को नहीं खिलाया। लगातार दो हार के बाद तीसरे मैच में पुथुर को फिर मौका मिला और उन्होंने एक विकेट झटके। अब उनकी गिनती आईपीएल के राइजिंग स्टार में हो रही है। केरल के रहने वाले पुथुर के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

admin

Related Posts

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

बेंगलुरु आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स…

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

नई दिल्ली पिछले कई आईपीएल सीजन से पहले ये सवाल जरूर उठता है कि क्या इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। जब ये साफ हो जाता है कि हां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका