भक्ति गीतों से प्रसिद्ध हंसराज रघुवंशी को धमकी भरा कॉल, ₹15 लाख की मांग से मचा हड़कंप

मुंबई

'मेरा भोला है भंडारी' भजन से मशहूर हुए सिंगर हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी दी गई है। लॉरेंस और गोल्डी बरार गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हंसराज रघुवंशी से 15 लाख रुपये की मांग की है। सिंगर की तरफ से मोहाली में इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के एक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। आरोपी हंसराज रघुवंशी की शादी में शरीक हुआ था और पहले उसने उनके परिवार का भरोसा जीता। आरोपी ने गायक और उनके परिवार से 15 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

कहां-कब हुई हंसराज से पहली मुलाकात

पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ इस मामले में BNS की धारा 296, 351(2), 308(5) और आईटी एक्ट 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी की रघुवंशी से पहली मुलाकात उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई थी, जहां उन्होंने एक प्रोग्राम किया था। उसने पहले रघुवंशी परिवार का भरोसा जीता और फिर वह सिंगर का छोटा भाई बनकर लोगों को ठगने लगा। वह लगातार हंसराज के कार्यक्रमों में जाने लगा और खुद को उनका बड़ा भक्त बताते हुए उनसे नजदीकियां बढ़ाता गया।

लोगों में फैलाया यह भ्रम, उठाया फायदा

धीरे-धीरे उसने रघुवंशी के परिवार और टीम के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए। उसने ‘राहुल रघुवंशी’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और लोगों में ऐसी इमेज बनाई कि वह गायक का सगा छोटा भाई है। उसने हंसराज से कहकर अपना अकाउंट फॉलो करवा लिया, ताकि लोगों को यकीन हो कि वह वाकई सगा भाई है। साल 2023 में हंसराज की शादी में भी वह शामिल हुआ और परिवार की और तस्वीरें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपने पास रख लिए। आरोपी राहुल ने लोगों को ठगना और उनसे महंगे गिफ्ट लेना शुरू कर दिया। वो ऑर्गनाइजर्स का भी फायदा उठाने लगा। वह ओडिशा की एक महिला को भी अपने साथ ले आया और उसे यकीन दिलाया कि वो हंसराज रघुवंशी का सगा भाई है।

अनफॉलो किया तो आने लगीं धमकियां

हंसराज और उनकी पत्नी कोमल सकलानी को जब इन घटनाओं की जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोपी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी का व्यवहार और आक्रामक हो गया। राहुल ने फोन और व्हाट्सऐप कॉल करके हंसराज, उनकी पत्नी और परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। उसने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग से जुड़ा है और यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह गायक और उनके परिवार को जान से मार देगा। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया पर गायक की छवि खराब करने वाली पोस्टें भी डालीं।

admin

Related Posts

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने बिकिनी में पूल में दिखाए हॉट पोज़

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?