हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने खेत में काटी गेहूं की फसल

 हमीरपुर

अक्सर हम अफसरों को हम फाइलों के साथ मीटिंग्स  या फिर दौरा करते हुए देखते हैं, लेकिन जब कोई कलेक्टर खुद खेत में उतरकर किसानों के साथ काम करे, तो वो तस्वीर खास बन जाती है. यूपी के हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा कुछ ऐसा ही कर गए. भीषण गर्मी के बीच खेत में उतरकर गेहूं की कटाई की, वो भी हंसिया चलाकर. ये नजारा था हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेछा का, जहां डीएम गेहूं के खेत में खुद कटाई का काम किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

डीएम ने किसानों के साथ की बातचीत

दरअसल, डीएम घनश्याम मीणा फसल कटाई आंकलन और उत्पादकता मूल्यांकन के लिए गांव पहुंचे थे. जिले में कृषि उपज का सही डेटा तैयार करने के लिए यह फील्ड विजिट की गई थी. मौके पर उन्होंने खेत मालिक से फसल की स्थिति, मेहनत, लागत और कमाई से जुड़ी कई बातों की जानकारी ली. उन्होंने न केवल ज़मीनी हकीकत को समझा, बल्कि किसानों को यह भी प्रोत्साहित किया कि वर्ष में एक से अधिक फसल कैसे ली जा सकती है, ताकि आय में इजाफा हो सके.

ट्वीट से वायरल हुआ खेत वाला वीडियो

हमीरपुर डीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल @DmHamirpurUp से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें घनश्याम मीणा हंसिया से गेहूं की फसल काटते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया कृषि उपज के अनुमानों का आकलन करने एवं उत्पादकता के आंकड़ों के संकलन हेतु मुख्यालय के कुछेछा स्थित गेहूं के खेत में आज क्रॉप कटिंग की गई. किसान से कृषि कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा वर्ष में एक से अधिक फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया.

इस पहल को लोग सोशल मीडिया पर खूब सराह रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि इसे कहते हैं प्रशासनिक संवेदनशीलता., तो किसी ने कहा – अगर हर जिले में ऐसे डीएम हों, तो किसानों की तकदीर बदल जाएगी.

admin

Related Posts

राहुल गांधी पर ब्रजेश पाठक का तीखा प्रहार, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में बिक रही नफरत की राजनीति

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा…

यूपी प्रशासन में सख्ती: अफसर 10 मिनट में कॉल न उठाएं तो होगी कार्रवाई

लखनऊ यूपी में जनप्रतिनिधियों की शिकायत अब दूर हो जाएगी। अफसर अब उनका फोन उठाने में आनाकानी नहीं कर सकते। 17 फरवरी को प्रदेश की विधानसभा तक में यह मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?