अक्टूबर में आधा प्रदेश तरबतर, इंदौर-उज्जैन समेत 13 जिलों में आज भी असर; भोपाल में धूप निकली

भोपाल

मध्यप्रदेश के 6 जिले- बुरहानपुर, धार, खंडवा, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल को छोड़कर बाकी जिलों से मानसून लौट चुका है। हालांकि बंगाल की खाडी़ में मानसून सक्रिय है। एक के बाद एक कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, जिसकी वजह से हवा का रुख नहीं बदल पा रहा है और लगातार नमी आ रही है।

 नमी के कारण मौसम में बदलाव नहीं आ पा रहा है। इस हफ्ते भी रात में ठंडक नहीं बढ़ेगी। क्योंकि नमी की वजह से बादल छाएंगे। तापमान स्थिर रहेगा।

13 जिलों में होगी झमाझम बारिश
मानसून विदाई के बाद 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। इस गिरावट की वजह से गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती थी। दीपावली पर रात में ठंडक बढ़ जाती थी। अंचल सहित प्रदेश अधिकतर हिस्से से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन बंगाल की खाडी़ में अभी मानसून सक्रिय है। मध्य हिस्से में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं, जिससे दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। उत्तर भारत में नमी आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन समेत 13 जिलों में सिस्टम का असर रहेगा। विभाग का कहना है कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन के रूप में बदलकर आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 16 अक्टूबर से मौसम खुल जाएगा। भोपाल में आज मंगलवार को सुबह से धूप निकली है।
कैसा रहा तापमान
इधर जमू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं, जिससे बर्फबारी शुरू हो सके। इन सभी कारणों से मौसम में दबाव नहीं आ पा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादलों की वजह से लोगों को हल्की राहत रही है। रात का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में उमस रही।

सेंधवा में तेज बारिश, 12 जिलों में पानी गिरा मध्यप्रदेश में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बैतूल में करीब डेढ़ इंच बारिश हो गई। भोपाल, सागर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। दमोह, जबलपुर, उमरिया, धार, इंदौर, रायसेन, डिंडौरी, बड़वानी में भी बारिश हुई।

भोपाल और इंदौर में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इस दौरान बूंदाबांदी होती रही। डिंडौरी में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। उमरिया में आधे घंटे तक पानी गिरा। शहडोल और धार जिले के पीथमपुर में भी तेज बरसात हुई। सेंधवा में मूसलधार बारिश हुई।

admin

Related Posts

यूनियन कार्बाइड कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी

भोपाल भोपाल गैस त्रासदी के तीन दशक बाद भी यूनियन कार्बाइड संयंत्र का जहरीला कचरा कानूनी और पर्यावरणीय विवादों के केंद्र में है। सुप्रीम कोर्ट ने  इस कचरे को जलाने…

भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, जज खुद करेंगे मुआयना, 2 अप्रैल तक होगा दौरा

इंदौर/धार. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने धार जिले के अति-संवेदनशील भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर मामले में एक अहम टिप्पणी की है. जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी