आधा यूपी हीट इंडेक्स के डार्क रेड जोन में, मौसम का नया पैटर्न, कम तापमान में ज्यादा गर्मी, उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले

कानपुर
नौतपा के दूसरे दिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जोर मारा। शुष्क हवाएं चलीं पर नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई। हीट इंडेक्स के कारण आधे से ज्यादा यूपी के जिले रेड जोन में चले गए हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अधिक तापमान से ही नहीं ज्यादा हीट इंडेक्स से भी हीट स्ट्रोक हो सकता है। अप्रैल से लेकर अब तक मौसम में बदलाव रहा है। इसे मौसम के पैटर्न में आ रहे बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। मई में अब तक केवल छह दिन ऐसे रहे हैं जब दिन का पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। 40 के ऊपर पारे से हीट वेव मानी जाती है। मई में हीट वेव की स्थिति कमजोर रही है। मौसम के नए पैटर्न में कम तापमान में भी ज्यादा गर्मी का अहसास होना है.यह स्थिति सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर पारा ड्राई बल्ब तापमान के आधार पर मापा जाता है। यह थर्मामीटर के आधार पर मापा जाता है। शरीर का तापमान केवल ड्राई बल्ब के आधार पर नहीं बल्कि वेट बल्ब तापमान और इसके आधार पर हीट इंडेक्स जैसी वजह तय करती है। हमें कितनी गर्मी महसूस हो रही है। वेट बल्ब तापमान में हवा की आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। जब आर्द्रता अधिक होती है तो पसीना आसानी से नहीं सूखता, जिसके कारण शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और ज्यादा गर्मी महसूस होती है भले ही तापमान कम हो।

इंडेक्स बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि द लैंसेट न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक हीट इंडेक्स यदि रेड है तो इससे हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। यदि ऑरेंज है तो देर तक धूप में रहने से ऐसा हो सकता है। डार्क ग्रीन की स्थिति में लंबे समय तक रहने से थकान हो सकती है। आने वाले दिनों में आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। मई के अंतिम दिनों में हल्की बारिश संभव है।

उमस भरी गर्मी से जूझे कानपुर वाले
सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा जो सामान्य से कम रहा। रात का पारा 28 डिग्री रहा। सामान्य से अधिक रहा। नमी का अधिकतम प्रतिशत 66 और न्यूनतम 45 फीसदी रहा। इस तरह कानपुर का हीट इंडेक्स 62 रहा। यह रेड जोन में आता है।

 

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर