बंधक बनाकर ले भागे थे एक किलो सोना और नकदी, राजस्थान-जालौर में वृद्ध दंपति को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जालौर.

जालौर की सायला पुलिस ने घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करने वाले दो छात्र आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12 नवंबर की रात घर में घुसकर वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उक्त वारदात सहित अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 12-13 नवंबर की मध्य रात्रि में खेत पर घर के बाहर सो रहे दंपति को बंधक बनाकर 1.187 किलो सोना और एक लाख रुपये नकदी चोरी कर लूट की वारदात की थी। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 13 नवंबर को सायला थाना क्षेत्र के देता कला गांव के निवासी भालराम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी, जिसमें घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देशन में सायला थाना अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी सुगनाराम पुत्र अमराराम चौधरी और आरोपी मालाराम पुत्र अमराराम चौधरी निवासी देता कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात करना कबूल किया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI