गुवाहाटी टेस्ट में संकट! शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 522 रन चाहिए

गुवाहाटी 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन तक भारतीय टीम दबाव की स्थिति में है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 15.5 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। यहां से भारत को जीत के लिए 522 रन की दरकार है। साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित की। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 549 रन का टारगेट मिला। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इस पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों में 109 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, मार्को जानसेन ने 93 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में महज 201 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 58 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन जुटाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले। साइमन हार्मर ने 3 विकेट प्राप्त किए।
टीम इंडिया को सस्ते में समेटने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन बनाए, जबकि टोनी डी जोरजी ने 49 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट निकाला।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम चौथे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 27 रन ही बना सकी। इस पारी में यशस्वी जायसवाल 13, जबकि केएल राहुल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिन की समाप्ति तक साईं सुदर्शन 2 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन और साइमन हार्मर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। साउथ अफ्रीकी टीम कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए