गुवाहाटी हवाई अड्डे पर 2024 में यात्रियों, विमानों की आवाजाही बढ़ी

गुवाहाटी.
गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) ने अदाणी समूह द्वारा वाणिज्यिक परिचालन संभालने के बाद इस साल ‘अब तक का सबसे अधिक’ अंतरराष्ट्रीय यात्री और विमान आवागमन दर्ज किया। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अदाणी समूह ने अक्टूबर, 2021 से एलजीबीआईए का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।

बयान में कहा गया है कि इस हवाई अड्डे ने वर्ष के दौरान घरेलू यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की और नए घरेलू गंतव्यों को जोड़ा। इस सुविधा ने 62.6 लाख घरेलू और 85,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का प्रबंधन किया। घरेलू यात्रियों में से 30.9 लाख आगमन और 31.7 लाख प्रस्थान करने वाले थे। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 47,578 ने आगमन और 38,528 ने प्रस्थान किया।

एलजीबीआईए की तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों – पारो, मलेशिया और सिंगापुर के लिए सीधी उड़ानें हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या और हवाई यातायात संचलन (एटीएम) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष के दौरान हवाई अड्डे पर 44,746 घरेलू और 970 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल की कीमतों में कमी की उम्मीद, US-ईरान युद्ध के बीच जेडी वेंस ने बताया भविष्य का प्लान

    वॉशिंगटन  मिडिल ईस्ट में बरसते बारूद ने पूरी दुनिया का तेल पी लिया है. कई देशों में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और अमेरिका जैसे देशों में भी…

    कच्चा तेल $200 बैरल तक जा सकता है, ईरान जंग पर एक्सपर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

     नई दिल्‍ली ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई ने पूरी दुनिया को महंगाई के खतरे में डाल दिया है. हर देश महंगाई के खतरे से बचने के लिए छोटे-मोटे कदम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर