GTA 6 रिलीज में देरी: क्या Rockstar Games तैयार नहीं है अब भी?

 

रॉकस्‍टार गेम्‍स के मशहूर गेम GTA 6 का इंतजार गेमिंग के दीवाने काफी वक्‍त से कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, GTA 6 की रिलीज डेट को अब 19 नवंबर 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे 26 मई 2026 को यह गेम रिलीज किया जाना था, लेकिन अब करीब 6 महीने का एक्‍सटेंशन गेम की रिलीज के लिए दिया गया है। रॉकस्‍टार गेम्‍स की तरफ से एक्‍स पर इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि गेम को बेहतरीन बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जीटीए 6 की रिलीज डेटा लगातार टलती रही है। यह गेम इसी साल लॉन्‍च होना था, लेकिन बार-बार देरी के बाद अब अगले साल नवंबर में आएगा।

GTA 6 पर रॉकस्‍टार गेम्‍स का आधि‍कारिक बयान
रॉकस्‍टार गेम्‍स ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा- हमें इस अतिरिक्त समय के लिए खेद है। हमें पता है इंतजार लंबा है, लेकिन इस दौरान हमें गेम को उस स्तर की पॉलिश के साथ पूरा करने में मदद मिलेगी, जिसकी उम्‍मीद आप लोगों ने लगाई है और जिसके आप हकदार हैं।

GTA 6 में क्‍या-क्‍या आएगा
GTA 6 जिसका पूरा नाम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 है, उसे प्‍लेस्‍टेशन 5 और एक्‍सबॉक्‍स सीरीज एक्‍स व एस कंसोल पर लाए जाने की तैयारी है। जीटीए 6 में वाइस सिटी मुख्‍य आकर्षण होगी। इसके गेम प्‍ले की स्‍टोरी लूसिया के चारों तरफ घूमेगी। लूसिया, जीटीए फ्रेंचाइजी की पहली महिला कैरेक्‍टर है।

क्‍या GTA 6 को 60 एफपीएस पर खेल पाएंगे
ऐसा कहा जा रहा है कि जीटीए 6 को 60 एफपीएस यानी फ्रेम प्रति सेकंड पर खेला जा सकेगा। एक्‍स पर ही डिटेक्‍ट‍िव सीड्स नाम का एक यूजर दावा कर चुका है कि जीटीए 6 को प्‍लेस्‍टेशन 5 प्रो पर 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर खेला जा सकेगा। बताया जा रहा है कि रॉकस्‍टार गेम्‍स और सोनी मिलकर कंसोल के लिए इस गेम को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि इन बदलावों की वजह से ग्राफ‍िक्‍स बेहतर होंगे।

रिलीज में होती रही है देरी
GTA 6 की रिलीज डेट को पहली बार नहीं टाला गया है। पहले कहा गया था कि गेम इसी साल यानी 2025 में आ जाएगा। फ‍िर इसे मई 2026 तक टाला गया और अब 19 नवंबर 2026 डेट सामने आई है। यह फैसला गेम को बेहतर पॉलिश करने के लिए लिया गया है। अगर यह डेट बरकरार रहती है तो गेमर्स के लिए साल 2026 एक ग्रैंड ईयर बन सकता है।

admin

Related Posts

ईरान ऑपरेशन में AI की एंट्री: सीक्रेट कंपनी को अमेरिका का इनाम, बढ़ी दुनिया की चिंता

अमेरिका ने ईरान पर टार्गेट हमलों में मदद करने वाली एआई कंपनी Palantir टेक्‍नोलजीज को इनाम दिया है और उसके Maven AI सिस्‍टम को अमेरिकी रक्षा विभाग का प्रोग्राम ऑफ…

बार-बार पिंपल्स को न करें नजरअंदाज! ये अंदरूनी दिक्कतों का बड़ा इशारा हो सकते हैं

अक्सर लोग एक्ने को सिर्फ त्वचा से जुड़ी समस्या मानते हैं और गंदगी से जोड़कर देखते हैं। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए फेस वॉश और क्रीम की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय