जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य आमजन की सुविधा बढ़ाने और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि साकेत नगर के 9ए से 9बी तक लगभग 40.23 लाख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होने के साथ आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 54 में लगभग 12.53 लाख रुपए की लागत से अमराई स्थित धनवंतरी पार्क के विकास कार्य का भी भूमिपूजन किया गया, जो नागरिकों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि सड़कों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल रही है। इन विकास कार्यों के परिणामस्वरूप जहां एक ओर यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है, वहीं स्वच्छता और सुरक्षा के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि यह केवल एक स्थान पर किए गए कार्य नहीं हैं, बल्कि पूरे वार्ड में लगभग 90 लाख 60 हजार रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली, पार्क और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य सरकार की स्पष्ट नीति और नीयत का परिणाम हैं, जिसमें आमजन के विश्वास पर खरा उतरना सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय नागरिकों ने इन कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्यमंत्री  गौर के प्रयासों से समस्याओं का समाधान तेज गति से हो रहा है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई