लालच, धोखा और फरारी: बैंक अफसर ने लाखों लेकर रचाई ठगी की बड़ी स्कीम

रायबरेली

जगतपुर स्थित बंधन बैंक की शाखा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. बैंक के रिलेशनशिप ऑफिसर अभिषेक सिंह ने 93 ग्राहकों से 1,97,290 रुपये वसूल किए, लेकिन उनके खातों में जमा नहीं किया. इसके बाद वह फरार हो गया. मामले का खुलासा बैंक ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद एरिया मैनेजर संजय तिवारी ने अभिषेक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया.

एरिया मैनेजर के अनुसार, अभिषेक हर माह ग्राहकों से ऋण की किस्त के रूप में पैसे लेता था, लेकिन उन्हें जमा नहीं करता था. इससे खाताधारकों के बचत खातों से स्वतः पैसे कटने शुरू हो गए. ग्राहकों को पैसे कटने का संदेश मिलने पर शिकायतें सामने आईं. 16 जुलाई को अभिषेक ने घर जाने के बाद इस्तीफा भेज दिया, जिसे शाखा प्रबंधक राघयेंद्र सिंह ने बिना किसी सूचना के स्वीकार कर लिया. ऑडिट में गबन का खुलासा होने पर मामला दर्ज किया गया.

जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि अभिषेक सिंह के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दस्तावेज और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

    गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

    करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?