‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सबसे पहले भारत में होगी रिलीज

लॉस एंजिल्स

टॉम क्रूज और 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह फ्रेंचाइज की 8वीं फिल्‍म 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' को दुनियाभर में सबसे पहले रिलीज करेंगे, वो भी 6 दिन पहले। जी हां, शुक्रवार को पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की कि 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' जहां दुनिया भर में 23 मई 2025 को रिलीज होगी, वहीं भारत के सिनेमाघरों में यह 6 दिन पहले 17 मई को ही दस्‍तक दे देगी। हालांकि, इससे पहले भी हॉलीवुड की कई फिल्‍में भारत में एक दिन पहले रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन 6 दिन पहले रिलीज करने का यह पहला और अनूठा फैसला है।

भारत में टॉम क्रूज और 'मिशन: इम्‍पॉसिबल' फ्रेंचाइज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2023 में रिलीज फ्रेंवाइज की पिछली फिल्‍म 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल – डेड रेकनिंग' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 110.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। मेकर्स ने भारत में इसी फैन फॉलोइंग को देखते अर्ली रिलीज का फैसला किया है।

मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम पर की घोषणा
पैरामाउंट स्टूडियो के इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा गया है, 'मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग अब भारत में जल्दी रिलीज होगी। नई तारीख – 17 मई। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में।'

फैन ने कहा- प्‍लीज, इंग्‍ल‍िश सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करना
देश में 'मिशन: इम्‍पॉसिबल 8' की जल्दी रिलीज होने की खबर से फैंस की बांछे खिल गई हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अंतिम मिशन इम्पॉसिबल आ रहा है, और यह मेरा बचपन से ही पसंदीदा रहा है! बस एक रिक्‍वेस्‍ट है कि प्‍लीज इसे अंग्रेजी सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करें। मैं इसे मूल भाषा में देखना चाहता हूं, डब नहीं।'

एक यूजर ने लिखा- मैं FOMO से मर जाऊंगा!
एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'थैंक यू टॉम क्रूज अन्ना। भारत इसे दुनिया में सबसे पहले देखेगा।' एक तीसरे फैन ने उत्‍साह जाहिर करते हुए लिखा है, 'नहीं…मैं FOMO से मर सकता हूं।'

एथन हंट बनकर लौटेंगे टॉम क्रूज, यह होगी बाकी कास्‍ट
बहरहाल, टॉम क्रूज एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एथन हंट बनकर लौट रहे हैं। इस फिल्‍म को क्रिस्टोफर मैकक्वेरी डायरेक्‍ट कर रहे हैं। 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल' फ्रेंचाइज की 7वीं और 8वीं फिल्‍म को पहले 'डेड रेकनिंग- पार्ट 1' और पार्ट-2 के तौर पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का नाम बदलकर 'फाइनल रेकनिंग' रखा गया है। फिल्‍म की कास्‍ट में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेटिफ, शिया व्हिघम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, होल्ट मैककैलनी, निक ऑफरमैन और ग्रेग टार्जन डेविस भी हैं।

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन