शहर के चारों तरफ की गौचर भूमि पर बजरी खनन, पर्यावरण के लिए पूरा शहर कर रहा आंदोलन

नागौर

नागौर के रियांबड़ी के लोग गुस्से में हैं। वे अपने शहर के पर्यावरण को बचाना चाहते हैं। शहर के चारों तरफ की गौचर भूमि पर बजरी खनन हो रहा है। लोगों में गुस्सा इसलिए है क्योंकि अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जब लोगों की बात प्रशासन ने नहीं सुनी तो उन्होंने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शहर को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बाजारों की सभी दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप  हैं।

शहर के प्रमुख संगठनों और नागरिकों ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनियंत्रित बजरी खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, साथ ही क्षेत्र की जलधाराओं और खेती योग्य भूमि पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का जीवन और स्वास्थ्य भी खतरे में आ गया है। वहीं भारी वाहनों से हादसे होने का भी डर लगा रहता हैं।

आंदोलनकारियों ने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें पहली रियांबड़ी क्षेत्र में गौचर भूमि से बजरी खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहीं दूसरी मांग पर्यावरण संरक्षण के नियमों का शहर और इसके आस-पास सख्ती से पालन कराया जाए। तीसरी मांगखनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा और पुनर्वास दिया जाए।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर का बंद जारी रहेगा। रियांबड़ी का यह आंदोलन अब अन्य गांवों और कस्बों तक फैलने भी लगा है।

 

  • admin

    Related Posts

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी सफलता, राजस्थान में मिला नया गैस रिजर्व

    जयपुर दुनियाभर में ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान से खुशखबरी मिली है. सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नेचुरल गैस का भंडार मिला है. जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला फील्ड में ऑयल इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी