श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य ध्वजारोहण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल का राष्ट्र को शुभकामना संदेश

शिमला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत सम्पन्न हुए ध्वजारोहण के महापर्व पर संपूर्ण देशवासियों एवं विश्वभर के सनातन समाज को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और असंख्य ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों के अप्रतिम बलिदानों के पश्चात आज वह पावन क्षण आया है जब श्रीराम जन्मस्थान पर दिव्य और भव्य मंदिर पूर्ण रूप से संसार के समक्ष खड़ा है। 

यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और तपस्या का प्रतीक है। डॉ. बिंदल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर के कलश पर ध्वजा चढ़ाकर पूरे देश को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सौगात दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और अस्मिता को गौरव के शिखर पर स्थापित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों-करोड़ों भारतीयों की आस्था की पूर्णता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है और इसे सदियों तक स्मरण किया जाता रहेगा। डॉ. बिंदल ने एक बार पुनः समस्त देशवासियों, भक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएँ और बधाई दीं।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह