गोविंदा की वाइफ सुनीता का तीखा वार — रिश्तों में वफादारी और परिवार पर दिया बड़ा बयान

मुंबई 

गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ काफी वक्त से लाइमलाइट में है. खबरें थीं उनकी 37 साल की शादी में दरार पड़ गई है. एक्टर का किसी मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है. जो कि उम्र में गोविंदा से 30 साल छोटी है. कपल तलाक की खबरों पर गणेश चतुर्थी के मौके पर विराम लगा चुका है. अब सुनीता ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में तलाक और गोविंदा के अफेयर पर बात की है. 

सुनीता का खुलासा
संभावना सेठ उनके व्लॉग में नजर आईं. एक्ट्रेस ने सुनीता से निजी सवाल किए. सुनीता ने कबूला कि उन्होंने गोविंदा के अफेयर की अफवाहें सुनी हैं. पति को अल्टीमेटम देते हुए सुनीता बोलीं- अगर कभी मैंने गोविंदा को धोखा देते हुए पकड़ा तो सबसे पहले मीडिया को बताऊंगी. सुनीता बोलीं- दिक्कत ये है कि गोविंदा की फैमिली में ऐसे लोग हैं जो मुझे और उन्हें साथ में नहीं देखना चाहते. वे सोचते हैं कि हमारी फैमिली इतनी खुश क्यों है क्योंकि उनके खुद के बीवी बच्चे मर गए हैं. गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठता बैठता नहीं है. जैसा मैं कहती हूं कि अगर तुम गंदे लोगों के साथ रहोगे तो वैसे ही बन जाओगे. आज मेरा फ्रेंड सर्किल नहीं है, मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं.

दुख होता है- बोलीं सुनीता
सुनीता ने माना कि गोविंदा के अफेयर की अफवाह सुन वो दुखी हुई थीं. उन्होंने कहा- मैं और ची ची (गोविंदा) 15 साल से आमने-सामने रहते हैं, लेकिन घर पर आना-जाना करते रहते हैं. जो आदमी अच्छी औरत को दुख देगा वो कभी खुश नहीं रहेगा, हमेशा बेचैन रहेगा. मैंने बचपन से अपनी पूरी जिंदगी उन्हें दी, आज भी मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं. नाराजगी 100 प्रतिशत है क्योंकि मैं भी ये सब सुन रही हूं लोगों से. लेकिन मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं क्योंकि मेरे पास बच्चे हैं.

गोविंदा के अफेयर पर सवाल पूछते हैं बच्चे
संभावना ने सुनीता से पूछा, ''आपको नहीं लगता कि अब सही समय है कि मैं खुद पता लगाऊं (गोविंदा के अफेयर की न्यूज) क्योंकि मैं बहुत बातें सुन रही हूं?" इस पर सुनीता ने जवाब देते हुए कहा- ये एक शर्मनाक बात होती है. आपकी इतनी उम्र हो गई, बच्चे बड़े हो गए, आप क्या कर रहे हो? बच्चे भी पूछते हैं, लेकिन इंसान को झूठ बोलने की आदत होती है, तो झूठ पर झूठ बोलता जाता है.

admin

Related Posts

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने