राज्यपाल पटेल ने पेसा’ पंचायत में ग्रामवासियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प

राज्यपाल  पटेल सिवनी के थांवरझोड़ी में ग्राम परिचय कार्यक्रम में हुए शामिल

कलश यात्रा और गोंडी नृत्य से हुआ आत्मीय स्वागत

सिवनी 
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गुरुवार को सिवनी जिले के कुरई विकासखण्ड के ग्राम थांवरझोड़ी पहुँचे। राज्यपाल श्री पटेल यहां ग्राम परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामवासियों ने परंपरागत कलश यात्रा और गोंडी नृत्य से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, आजीविका मिशन की बहनों को कैश क्रेडिट लिंक योजना का चैक और विद्यार्थियों को नि:शुल्क सायकल का वितरण किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताओं से मुक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। आजीविका मिशन से जुड़ी बहनें आर्थिक स्वावलंबन का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री जन मन योजना को जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का सशक्त माध्यम है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री धरती आबा योजना, जनजातीय परिवारों को आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इन योजनाओं से जनजातीय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

ग्रामवासियों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में ग्राम में परंपरागत खाट बैठक के तहत ‘पेसा’ पंचायत आयोजित हुई। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्रामवासियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि नशे की लत से न केवल व्यक्ति, बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि थांवरझोड़ी ग्राम नशामुक्त बनकर अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। पेसा पंचायत में नशा करने वालों पर 1000 रूपये का जुर्माना लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह राशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग होगी।

सिकल सैल जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता जरूरी

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल वंशानुगत रोग है। इससे पीड़ित व्यक्ति को अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि विवाह से पहले वर-वधू दोनों के जेनेटिक कार्ड का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए। यदि दोनों ही रोगग्रस्त अथवा वाहक हों तो विवाह नहीं करें, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को सिकल सैल मुक्त बनाने में सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। इसके लिए जन-जागरूकता शिविरों और परीक्षण कार्यक्रमों में सभी की अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।

जिले के नवाचार 'मिशन जीवन पर्यंत' की सराहना की

राज्यपाल श्री पटेल ने सिवनी जिला प्रशासन के नवाचार  “मिशन  जीवन  पर्यंत”  नाटक  का  मंचन देखा।  उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाओं से माताओं-बहनों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। उन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

राज्यपाल को छात्रों ने स्मृति चिन्ह स्वरूप मोगली की पैंटिंग भेंट की। आभार प्रदर्शन सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय द्वारा किया गया।    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय,  श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की सड़कों का जाल बिछाने के लिए कैबिनेट मीटिंग में लिए गए निर्णय

 भोपाल राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में मंत्रि-परिषद ने एक बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। विकास की गति को…

MP में लू का अलर्ट, 16 अप्रैल से तापमान में वृद्धि, रतलाम में 41°C तक पहुंची गर्मी

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. 16 अप्रैल से हीटवेव का असर दिखेगा. धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली में लू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच