सहकारिता में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही सरकार: सहकारिता राज्यमंत्री, राजस्थान-जोधपुर में उद्योग हस्तशिल्प उत्सव शुरू

जोधपुर/जयपुर।

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पहले ही बजट में किसान सम्मान निधि देने का वादा किया था। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत "मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि" योजनान्तर्गत 65 लाख से अधिक कृषकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 653.40 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए है। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री दक एवं राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के तहत सोमवार को सहकार भारती जोधपुर महानगर की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ  (पैक्स )और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री दक ने कहा कि देश का समग्र आर्थिक विकास सहकारिता के माध्यम से ही सम्भव है। इस दिशा में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को बहुउद्देशीय पैक्स के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित करने का केंद्र सरकार का यह निर्णय एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

सहकारिता मंत्री श्री दक ने कहा कि सहकारिता आंदोलन जन-जागरण और सामाजिक परिवर्तन का पवित्र और उत्तम साधन बना रहे, यही इसकी मूल भावना है। सहकार भारती सहकार जगत की अखिल भारतीय प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्यरत है। यह समर्पित, ध्येयनिष्ठ, ईमानदार, संस्कारयुक्त, सेवाभावी कार्यकर्त्ताओं का संगठन है। उन्होंने कहा कि सहकार भारती एक अर्थ में केवल संस्था ही नहीं वरन् समाज परिवर्तन की दिशा में प्रयत्नशील एक खुला मंच है। राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बना कर उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी के रूप में सक्षम बनाने हेतु लिए गए नीतिगत निर्णयों तथा सहकारिता क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अन्य नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही, सहकार भारती द्वारा पैक्स के संवर्धन, विकास और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस दौरान सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने उत्सव में केंद्रीय पंडाल का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों व मॉडल्स इत्यादि की जानकारी लेकर लोगों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक सूरसागर श्री देवेंद्र जोशी, पश्चिमी राजस्थान में कार्यरत पैक्स के पदाधिकारियों और सदस्यों, सहकारिता क्षेत्र में रुचि रखने वाले सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा