सरकार छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेगी, लेकिन महिमामंडन की अनुमति देगी: : फडणवीस

नई दिल्ली
औरंगजेब को लेकर देश में सियासी संग्राम चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदू संस्थानों ने संभाजीनगर में मौजूद मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे को तोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, भाजपा विधायक टी राजा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को तोड़ना ही उनका संकल्प है। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से कर दी।

देवेंद्र फडणवीस भी औरंगजेब की तरह क्रूर: कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि औरंगजेब एक बेहद क्रूर मुगल शासक था। वह सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। आज देवेंद्र फडणवीस भी उसी तरह क्रूर हैं और धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

महिमामंडन की अनुमति नहीं: सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेगी, लेकिन मुगल राजा के महिमामंडन की अनुमति देगी, जबकि कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कब्र को हटाने के लिए बार-बार आह्वान और विरोध किया जा रहा है। विधानसभा में सीएम फडणवीस ने कहा कि हम औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेंगे, लेकिन उसकी या उस स्थान की महिमामंडन की अनुमति नहीं देंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का महिमामंडन किया जाएगा, न कि औरंगजेब की कब्र का।

औरंगजेब की तारीफ करने वालों की खैर नहीं: सीएम फडणवीस
वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर कोई औरंगजेब की कब्र को लेकर महिमा मंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे फाड़ कर रख देंगे। सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि  छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण ही हम इस देश में अपने इष्ट देवताओं के मंदिरों के दर्शन कर पाए. उन्होंने देश और धर्म के लिए लड़कर स्वराज्य की स्थापना की।

मकबरे की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
हिंदू संगठनों ने चेतावनी के बाद मकबरे की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।पुलिस को आशंका है कि अगर भीड़ औरंगजेब की मकबरे तक पहुंच गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। बता दें कि पुलिस-प्रशासन ने मकबरे के लिए सीधी एंट्री पर रोक लगाई दी गई है। अगले आदेश तक मकबरे में सीधे प्रवेश पर रोक है। बता दें कि ये मकबरा संभाजीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर खुलताबाद में स्थित है।

अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के कुछ दिनों पहले औरंगजेब को एक कुशल शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिर के साथ-साथ मस्जिद भी तुड़वाए थे। सपा नेता के बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो अबू आजमी ने अपने बयान को वापस ले लिया।

admin

Related Posts

दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर