MSP में 160 रुपये की बढ़ोतरी के साथ सरकारी खरीद का आगाज, भंडारण और लॉजिस्टिक्स की चुनौती बरकरार

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद आज 1 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. पिछले सीजन की तुलना में MSP में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में मंडियों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है. सरकार और राज्य सरकारों का लक्ष्य है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो और उन्हें MSP का पूरा पैसा समय पर मिल जाए.

बिहार में तेज भुगतान और ऑनलाइन सिस्टम पर जोर
बिहार सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. 1 अप्रैल से खरीद शुरू होते ही किसानों को 48 घंटे के अंदर MSP का पूरा पैसा उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है. खरीद PACS (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) और व्यापार मंडलों के जरिए की जाएगी. राज्य सरकार का पूरा फोकस इस बार पारदर्शिता और तेज भुगतान पर है, ताकि किसानों को पुरानी समस्या जैसे भुगतान में देरी न हो।

पंजाब में बड़े पैमाने पर खरीद
पंजाब देश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है. यहां भी 1 अप्रैल से खरीद शुरू हो रही है. राज्य सरकार ने हजारों खरीद केंद्र और मंडियों को एक्टिव कर दिया है. इस सीजन में पंजाब में 122 से 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, भंडारण की जगह कम होने और गेहूं उठाने (लिफ्टिंग) में दिक्कत की वजह से मंडियों में भीड़ बढ़ने की आशंका है. बाहरी राज्यों से गेहूं लाने पर सख्ती बरती जा रही है.

हरियाणा में लक्ष्य आधारित खरीद पर फोकस
हरियाणा में इस बार करीब 72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है. राज्य सरकार ने मंडियों में बेहतर सुविधाएं, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. किसानों की फसल जल्दी उठाई जाए, इसके लिए कई नए खरीद केंद्र बनाए गए हैं ताकि लंबी लाइनें न लगें.

MSP बढ़ोतरी से किसानों को फायदा
वर्तमान में मंडियों में निजी व्‍यापारियों को फसल बेचने वाले किसानों को गेहूं का सही दाम नहीं मिल रहा है. ऐसे में सरकारी खरीद के तहत 2,585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसी हासिल होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. सरकारी खरीद प्रणाली किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने का एक अहम साधन मानी जाती है, खासकर तब जब खुले बाजार में कीमतें दबाव में हों.

चुनौतियों के बीच शुरू होगा सीजन
खरीद सीजन की शुरुआत के साथ ही कुछ चुनौतियां भी सामने हैं.पंजाब में भंडारण और लॉजिस्टिक्स की समस्या बनी हुई है. पंजाब के आढ़तियों (कमीशन एजेंट्स) ने 1 अप्रैल से हड़ताल का ऐलान किया है, जिसका असर खरीद पर पड़ सकता है. शुरुआती दिनों में कुछ राज्यों में व्यवस्था संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं.

admin

Related Posts

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

हनी सिंह और बादशाह को हाईकोर्ट की फटकार, ‘इतना अश्लील गाना’ पर विवादित गाने को हटाने का आदेश

नई दिल्ली  दिल्ली हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक और कड़ा रुख अपनाते हुए मशहूर रैपर हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवादित गाने ‘माफिया मुंडीर’ (वॉल्यूम 1) को लेकर बड़ा आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया