गोरी नागोरी का नया गाना ‘कमरबंद’ रिलीज, डांस से फिर मचाया धमाल

मुंबई,

राजस्थान की मशहूर डांसर और सिंगर गोरी नागोरी का नया गाना ‘कमरबंद’ शुक्रवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को मसाकबीन धाकड़ यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और यह सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गोरी नागोरी के जोशीले डांस और अनोखे अंदाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

‘कमरबंद’ में गोरी नागोरी ने गायक विश्वजीत चौधरी के साथ अपनी आवाज दी है। गाने का निर्देशन विज्हैल और अमन गुप्ता ने किया है, जो अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। गाने के वीडियो में गोरी नागोरी अभिनेता विवेक राघव के साथ थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि विश्वजीत चौधरी भी वीडियो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते दिख रहे हैं। गोरी के एनर्जेटिक डांस मूव्स और आकर्षक अंदाज गाने को और भी खास बनाते हैं। हालांकि गोरी नागोरी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर कर रिलीज की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसी के साथ प्रशंसकों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

राजस्थान के मेड़ता शहर की रहने वाली गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। उनके शानदार डांस और स्टेज परफॉर्मेंस ने उन्हें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों में खूब लोकप्रियता दिलाई है। गोरी को असली पहचान उनके सुपरहिट गानों ‘गोरी नाचे’ और ‘नागोरी नाचे’ से मिली, जिसके बाद फैंस ने उन्हें प्यार से ‘गोरी नागोरी’ नाम दे दिया। उनके गाने और परफॉर्मेंस राजस्थानी और हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रूप में पेश करते हैं।

साल 2022 में गोरी नागोरी ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था। शो में उनके बेबाक अंदाज और आत्मविश्वास ने दर्शकों का ध्यान खींचा। गोरी के डांस मूव्स और स्टेज पर उनकी अनूठी प्रस्तुति ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। ‘कमरबंद’ के साथ गोरी एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया धमाल लेकर आई हैं।

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी