मंडला मर्डर्स को दर्शकों से मिल रही तारीफों से उत्साहित हैं गोपी पुथरन

मुंबई,

फिल्मकार गोपी पुथरन वेब सीरीज मंडला मर्डर्स को दर्शकों से मिल रही तारीफों से बेहद उत्साहित हैं। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की चर्चित वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ ने रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया है। यह नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बन गई है और साथ ही ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश सीरीज़ चार्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है। गोपी पुथरन दर्शकों से मिल रही तारीफों से बेहद उत्साहित हैं।

गोपी पुथरन ने कहा, “कल्पनाशीलता की मौलिकता हमेशा से ऐसे कंटेंट की पहचान रही है जो दर्शकों का ध्यान खींचता है। ‘मर्दानी’ से लेकर ‘मंडला मर्डर्स’ तक, मैंने हर बार कुछ नया करने की कोशिश की है और वाईआरएफ ने मुझे हर बार अपनी सीमाएं आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर बेहद खुशी हो रही है।”

गोपी पुथरन ने कहा, ‘‘नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बनने से लेकर ग्लोबल चार्ट्स में जगह बनाने तक, मंडला मर्डर्स की शुरुआत शानदार रही है और हम सभी इसके लिए बहुत खुश हैं। मेरा उद्देश्य एक ऐसी सीरीज बनाना था जो दर्शकों को बांधकर रखें, दिमाग को हिला दे और जॉनर की परिभाषा को तोड़ दे। यह एक जोखिम भरा और बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रयास था, और इसकी जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह संतोषजनक है।”

गोपी ने कहा, ‘‘मैं डार्क, मूडी क्राइम ड्रामा का फैन हूं,जो दर्शकों को इस सोच की कगार पर ले जाता है कि क्या सच है, क्या कल्पना है और क्या अलौकिक शक्तियों का अस्तित्व आज के दौर में हो सकता है।” उन्होंने कहा, ‘‘ट्रू डिटेक्टिव, द सिन्नर, ट्विन पीक्स, शार्प ऑब्जेक्ट्स जैसी फिल्में दिखाती हैं कि इंसान का दिमाग किस हद तक विश्वास और अविश्वास के बीच ले जा सकता है। यदि मंडला मर्डर्स भारत में एक ऐसी कहानी और अवधारणा के साथ यही असर पैदा कर पा रही है जो भारतीय संस्कृति में गहराई से जड़ें जमाए है, तो यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।”

 

  • admin

    Related Posts

    टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

    फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

    नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर