Google Pixel 10a के फीचर्स हुए लीक, भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द होगी लॉन्च, iPhone 16e को चुनौती

नई दिल्ली
Google Pixel 10a के लॉन्च होने में अभी वक्त है. हालांकि, स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं. इस फोन को कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है. लीक डिटेल्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है. 

गूगल का मिड रेंज डिवाइस 6.3-inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन को पावर देने के लिए 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है. ये फोन Pixel 9a का सक्सेसर होगा, जो मार्च 2025 में लॉन्च हुआ था. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें. 
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Google Pixel 10a में 6.28-inch का FHD+ OLED HDR डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 Nits की होगी. फोन Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया जा सकता है. 

इसमें 8GB RAM और 128GB/ 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन Android 16 के साथ लॉन्च होगा. कंपनी इसे सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करेगी. डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन को कंपनी 50 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है. 

हैंडसेट 48MP के मेन लेंस और 13MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस की प्रोटेक्शन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5100mAh की दी गई है. फोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा. 

कितनी होगी कीमत? 

स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी इसे अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है. लीक्स की मानें, तो कंपनी इस फोन को 499 डॉलर (लगभग 44 हजार रुपये) की कीमत पर लॉन्च कर सकती है. ये कीमत फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी. हालांकि, भारत में Pixel 10a की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा होगी.

admin

Related Posts

हर दिन करें ये 5 आसान चीज़ें, और देखें कैसे ज़िंदगी की मुश्किलें 90% कम हो जाती हैं

क्या आप अपनी लाइफ से खुश हैं? ज्यादातर लोगों से अगर ये सवाल पूछा जाए तो अपनी लाइफ से जुड़ी सैकड़ों कमियां वो आपको गिना देंगे। कुल मिलाकर कहें तो…

Pixel 10a लॉन्च डेट हुई कंफर्म, सस्ता स्मार्टफोन होगा ये फीचर्स के साथ

नई दिल्ली  Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट Pixel 10a होगा. अब गूगल ने ऑफिशियली इस स्मार्टफोन के लुक को अनवील कर दिया है. साथ ही लॉन्चिंग डेट भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें