Google Pixel 10 अब और भी सस्ता! यहां से खरीदें और बचाएं 12 हजार रुपये

नई दिल्ली

 गूगल का नया स्मार्टफोन 'पिक्सल 10' लोगों ने खूब पसंद किया है। अब दिवाली के अवसर पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिवाली छूट चल रही है। इस मौके पर गूगल पिक्सल 10 भी सस्ते दामों में मिल रहा है। भारत में 12,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है। यह फोन शानदार फीचर्स के साथ आता है, जो इसे खास बनाता है। चलिए जान लेते हैं कि कहां से खरीदने पर आपको यह बेहतरीन ऑफर मिलने वाला है।

ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
गूगल पिक्सल 10 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन अब यह अमेजन पर केवल 68,140 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको 11,859 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आप एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और कम होकर 67,390 रुपये हो जाती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी फैसला करना जरूरी है।

पिक्सल 10 के शानदार फीचर्स
पिक्सल 10 में कई नए और बेहतरीन फीचर्स हैं, जो इसे पिछले मॉडल पिक्सल 9 से अलग बनाते हैं। यह फोन गूगल के टेंसर G5 चिप के साथ आता है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। इसमें 4,970mAh की बड़ी बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी लंबे समय तक चलती है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिस्प्ले और कैमरा
पिक्सल 10 में 6.3 इंच का एक्टुआ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस देता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मेन सेंसर, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का नया टेलीफोटो लेंस है, जो 5x जूम देता है। सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा है। ये कैमरे शानदार तस्वीरें खींचते हैं, फिर चाहे दिन हो या रात।

AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर अपडेट
पिक्सल 10 में कई स्मार्ट AI फीचर्स हैं। जैसे- पिक्सल स्टूडियो, ऑटो फ्रेम, रीइमेजिन, स्काई स्टाइल्स, रिसाइज एंड मूव सब्जेक्ट्स, पोर्ट्रेट ब्लर, मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक और फोटो अनब्लर। ये फीचर्स फोटो और वीडियो को और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, गूगल ने इस फोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। यानी यह फोन लंबे समय तक नया जैसा रहेगा।

admin

Related Posts

हाथों में बार-बार झुनझुनी और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह शरीर में छिपी इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है? कई लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शरीर का एक संकेत…

LPG की किल्लत में इलेक्ट्रिक चूल्हा है तगड़ा विकल्प, जानें 1 घंटे इस्तेमाल करने पर कितना आएगा बिजली बिल

 LPG सिलेंडर की कमी के बीच अब लोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन तलाश रहे हैं. कई लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप खरीद लिए हैं तो कुछ इंफ्रारेड चूल्हों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका