यात्रियों के लिए खुशखबरी, 19 अगस्त से दिवाली स्पेशल ट्रेन का सफर शुरू

चक्रधरपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुडा और राउरकेला स्टेशनों से होते हुए भुवनेश्वर – धनबाद – भुवनेश्वर दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। ट्रेन नंबर 02832 व 02831 भुवनेश्वर – धनबाद – भुवनेश्वर दिवाली पूजा त्योहार स्पेशल ट्रेन 19 अगस्त से लेकर 01 दिसंबर तक प्रत्येक दिन चलेगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर-धनबाद दिवाली पूजा त्योहार स्पेशल ट्रेन 19 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 02831 धनबाद भुवनेश्वर दिवाली पूजा त्योहार स्पेशल ट्रेन 20 अगस्त से लेकर 01 दिसंबर तक चलेगी।

रेलवे ने इस ट्रेन का ठहराव भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुडा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद स्टेशनों में दिया है। इस ट्रेन के चलने से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी इसके साथ ही सीट मौजूद रहेगी, जिससे वो अच्छे से यात्रा कर सकेंगे।

पेद्दपल्ली स्टेशन और राजमंडी स्टेशन में दो- दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
साउथ सेंट्रल रेलवे ने पेद्दपल्ली स्टेशन में दो एक्सप्रेस और राजमंडी स्टेशन में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक तौर पर देने की घोषणा कर दी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन में 21 अगस्त से ठहराव शुरू होगा । जबकि 17 अगस्त से ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन में ठहराव शुरू हो जाएगा।
वहीं 28 सितंबर से ट्रेन नंबर 12867 हावड़ा – पुदुच्चेरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का राजमंडी स्टेशन में ठहराव होगा। जबकि 24 सितंबर से ट्रेन नंबर 12868 पुदुच्चेरी – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का राजमंडी स्टेशन में ठहराव हाेगा। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है। 

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम