गोंगाडी तृषा ने किया कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड

नई दिल्ली
गोंगाडी तृषा ने कमाल का प्रदर्शन आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के लिए किया। एक ऑलराउंडर के तौर पर आने वाले समय में भारतीय महिला टीम को एक जबरदस्त प्लेयर मिल सकती है। गोंगाडी तृषा ने बल्ले और बॉल से तूफानी प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रखा। तीन विकेट चटकाने के साथ-साथ लो स्कोरिंग मैच में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह उनको ना सिर्फ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी उन्होंने ही अपने नाम किया।

लगातार दूसरी बार गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला। हालांकि, अगले टूर्नामेंट के लिए वे योग्य नहीं होंगी, क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी होगी। 19 वर्षीय गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए। अब तक दो बार ये टूर्नामेंट आयोजित हो चुका है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 300 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। उन्होंने कुल सात मैचों में 309 रन बल्ले से बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में उनको 3 सफलताएं मिलीं। इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया।

बता दें कि गोंगाडी तृषा एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा है। पिछली बार ये टूर्नामेंट खेला गया था, उस समय किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा था, जबकि इस बार सिर्फ गोंगाडी तृषा ने ये कमाल किया और वे दुनिया की पहली क्रिकेटर अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने वाली बनीं। गोंगाडी तृषा ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बताया कि वे अपने ही देश की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज को अपना आइडल मानती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड अपने पिता को डेडिकेट किया, क्योंकि पिता के योगदान के कारण ही गोंगाडी तृषा यहां तक पहुंच सकी हैं।

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला