गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

अनूपपुर /राजेन्द्रग्राम

थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत लीला टोला में संचालित शराब दुकान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों के साथ अभद्र तरीके से छेड़छाड़ और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के अनुसार घटना दिनांक 13 फरवरी 2026 की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे की बताई गई है। पत्र में उल्लेख है कि खेमली देवी मरावी (पिता बलम सिंह) एवं नीलम देवी मरावी (पिता कैलाश सिंह) शहडोल से बस द्वारा लीला पहुंची थीं। बस से उतरने के बाद दोनों युवतियां अपने परिजनों का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारी वहां पहुंचे और कथित रूप से दोनों के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने लगे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों युवतियों को पकड़कर खेत की ओर झाड़ियों में ले जाने का प्रयास किया गया तथा उन्हें जबरदस्ती बोलेरो वाहन में बैठाने की कोशिश की गई। इसी समय युवतियों के चाचा और भाई मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ बेरहमी से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनुसार इस मारपीट में प्रेम शंकर सिंह एवं पोषन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिकायत पत्र में लीला टोला में संचालित शराब दुकान की विधिवत जांच कराने की भी मांग की गई है।

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय द्वारा पूरे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से पैकारी के माध्यम से शराब बिक्री कराई जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि जनहित की मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने में ऐ रहे मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह कोर्राम,युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेकाम,चंद्रिका सिंह मरकाम,महेश कुशराम,मान  सिंह मरकाम,सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे l

admin

Related Posts

मादक पदार्थ चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सवा 2 लाख का माल बरामद

क्राइम ब्रांच ने इंद्रानगर इलाके से आरोपी को दबोचा भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से रखी चरस…

लंबी कतारों से छुटकारा: MP में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ, अब रजिस्ट्रेशन आसान

भोपाल मध्य प्रदेश में सुशासन और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब देश के किसी भी कोने में बैठकर मध्य प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब