दिल्ली में घर लेने का सुनहरा मौका! डीडीए फ्लैट बुकिंग की आखिरी तारीख और जरूरी जानकारी

नई दिल्ली
दिल्ली में आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जनसाधारण आवास योजना 2025 के तहत 1172 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और जनता श्रेणी के लिए हैं. बुकिंग प्रक्रिया सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 21 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी.

फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा
डीडीए की ओर से यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलाई जा रही है, यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसे पहले फ्लैट मिलेगा. इन फ्लैटों की कीमतें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं ताकि आम लोग भी अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकें.

फ्लैट कहां-कहां उपलब्ध हैं?
ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स, नरेला, लोकनायकपुरम, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका सेक्टर-19बी और मंगलपुरी, जनता फ्लैट्स, टोडापुर और रोहिणी को आवेदन के हिसाब से आवंटित किया जाएगा.

योजना का लाभ लेने से पहले जान लें ये बात
योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. सभी फ्लैट्स रेडी टू मूव इन (तत्काल रहने योग्य) के आधार पर होगा. ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी होंगी. इच्छुक खरीदार साइट विजिट भी कर सकते हैं. आवेदक की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन के लिए ₹2500 की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी.

योजना का लाभ लेने के लिए यहां से लें जानकारी
इन फ्लैटों से जुड़ी सभी जानकारियां डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट [https://dda.gov.in/](https://dda.gov.in/) पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा, DDA के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है. 

admin

Related Posts

बिना काम के कमाए करोड़ों! भारतीय मूल के शख्स की चालाकी से अमेरिकी कंपनी को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली फर्जीवाड़े के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन यह मामला सुनकर आपकी आंखें भी चौंधिया जाएंगी कि ऐसा भी संभव है। अमेरिका में भारतीय मूल के करण गुप्ता…

भूख के खिलाफ दिल्ली की पहल, 24 अटल कैंटीनों से हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा खाना

नई दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी में 24 नई ‘अटल कैंटीनों’ की शुरुआत की। कृष्णा नगर की नर्सरी बस्ती से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय