सोना-चांदी मार्केट ट्रेंड: चांदी की कीमत बढ़ी, सोने के भाव में गिरावट, जानें आज का रेट

इंदौर 

सोने की कीमतों में आज बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1036 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। सोने से इतर चांदी की कीमतों मे आज जबरदस्त तेजी आई है। इससे चांदी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

सोना:
सोने का भाव 133,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले स्तर की तुलना में 442 रुपये की गिरावट (-0.33%) दर्ज की गई।

चांदी:
वहीं, चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 204,161 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जिसमें 6,406 रुपये (3.24%) की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चांदी में जबरदस्त उछाल

चांदी की कीमतों में आज बुधवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इससे चांदी की कीमत नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। कमजोर यूएस लेबर डेटा से आगे फेड रेट कट को लेकर उम्मीद बढ़ी है। इससे डॉलर कमजोर हुआ है और कीमती धातुओं की डिमांड में उछाल आया है। शुरुआती कारोबार में चांदी की घरेलू वायदा कीमतें भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रही हैं। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव 3.37 फीसदी या 6,659 रुपये की उछाल के साथ 2,04,414 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में हाजिर सोने और चांदी की मांग के साथ-साथ डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय संकेतक इन उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर रहे हैं।

निवेशकों के लिए संकेत
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मौजूदा ट्रेंड बना रहता है तो आने वाले सत्रों में सोने और चांदी दोनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का जोखिम बना रहेगा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.47 फीसदी या 20.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,352.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.52 फीसदी या 22.16 डॉलर की बढ़त के साथ 4,324.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बुधवार को भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव बुधवार सुबह 4.16 फीसदी या 2.63 डॉलर की बढ़त के साथ 65.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.32 फीसदी या 2.12 डॉलर की बढ़त के साथ 65.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

admin

Related Posts

Maruti, Tata और Mahindra के बाद इन दो कंपनियों ने बढ़ाई अपनी ताकत, Toyota टॉप-5 से बाहर, मार्च 2026 सेल्स डेटा

मुंबई  भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता है. सितंबर 2025 में हुए बड़े GST Cut के बाद इंडस्ट्री में एकदम से बड़ा बूस्ट आया है. इंडियन कार कंपनियों…

Rupee vs Dollar: RBI के कदम से रुपये की स्थिति में सुधार, 12 साल में सबसे बड़ी तेजी

नई दिल्‍ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को लेकर कुछ कड़े फैसले लिए हैं, जिस कारण रुपये में गिरावट सिर्फ थमी ही नहीं, बल्कि बड़ी उछाल आई है. RBI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह