इकोनॉमी में तेजी की झलक, भारतीय रेलवे ने हासिल किया 1 बिलियन टन का बड़ा माइलस्टोन

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं. ये आंकड़े भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दिखाते हैं. भारतीय रेलवे ने सिर्फ माल ढुलाई से मोटी कमाई कर ली है. वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने माल ढुलाई में 1 बिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है.  

रेलवे की माल ढुलाई  

रेल मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे का माल ढुलाई प्रदर्शन देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत कर रहा है, जिसके साथ इस वर्ष 19 नवंबर तक कुल लोडिंग 1 बिलियन टन के आंकड़े को पार कर 1020 मिलियन टन तक पहुंच गई है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसमें 505 मिलियन टन के साथ कोयला सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन कर उभरा है. इसके बाद 115 मिलियन टन के साथ लौह अयस्क, 92 मिलियन टन सीमेंट, 59 मिलियन टन कंटेनर ट्रैफिक, 47 मिलियन टन पिग आयरन और फिनिश्ड स्टील, 42 मिलियन टन फर्टिलाइजर, 32 मिलियन टन मिनरल ऑयल, 30 मिलियन टन फूडग्रेन, लगभग 20 मिलियन टन स्टील प्लांट के लिए कच्चा माल और 74 मिलियन टन अन्य वस्तुएं शामिल हैं. 

डेली लोडिंग 4.4 मिलियन टन के मजबूत आंकड़े के साथ दर्ज की गई है, जो कि बीते वर्ष के 4.2 मिलियन टन से अधिक बना हुआ.यह वृद्धि ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार और निरंतर मांग को दर्शाती है. मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच फ्रेट लोडिंग इस सकारात्मक प्रगति को और भी मजबूत करती है, जिसके 2025 में 935.1 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 906.9 मिलियन टन दर्ज किया गया था, जो सालाना आधार पर एक शानदार वृद्धि को दर्शाता है.  

बेहतर होते डेली लोडिंग रेट्स के साथ यह निरंतर गति भारतीय रेलवे की भारत के औद्योगिक विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को सपोर्ट करने की क्षमता को दर्शाती है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि थोक माल की आवाजाही को रेल पर शिफ्ट करने से व्यावसायिक मानकों से कहीं अधिक लाभ होते हैं. इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलती है. राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम होती है और एमएसएमई सहित उद्योगों को ग्रीन लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन तक पहुंच प्रदान होती है. ये विकास सस्टेनेबल डेवलपमेंट को लेकर भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं. आईएएनएस 

admin

Related Posts

ज्योतिषाचार्य के रसूख का पर्दाफाश, सीएम से लेकर महिला आयोग अध्यक्ष तक को करता था प्रभावित

नासिक नासिक से रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके रसूख, पहुंच और प्रभाव की तस्वीरें भी साफ…

पेटेंट हटने से सस्ती होगी दवाइयां, ₹16,000 की दवा अब मिलेगी ₹1,500 में

नई दिल्‍ली  डेनमार्क की दिग्गज दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) के साल्ट ‘सेमाग्लूटाइड’ (Semaglutide) पर पेटेंट इसी सप्‍ताह समाप्‍त हो जाएगा. कंपनी द्वारा इसी सॉल्‍ट का इस्‍तेमाल कर वजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?