IPL 2026 में नहीं दिखेंगे ग्लेन मैक्सवेल, विदाई संदेश ने फैंस को किया भावुक

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। वह आंद्रे रसेल, फाफ डु प्लेसिस के बाद तीसरे बड़े खिलाड़ी हैं जिन्होंने 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पीछे हटे हैं। फाफ तो आईपीएल के बजाय अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे। ऑलराउंडर मोईन खान भी पीएसएल में खेलते दिखेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। वह 37 साल के हैं और जिस तरह उन्होंने काफी सोच विचार के बाद नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला किया, उसका मतलब है कि अब वह आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने लिखा, ‘आईपीएल में कई अविस्मरणीय सीजन के बाद मैंने फैसला किया है कि इस साल नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दूंगा। ये एक बड़ा फैसला है। इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसका आभार।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और शख्स के तौर पर गढ़ने में मदद की। मैं खुशकिस्मत हूं कि विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेला, शानदार फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया और अतुलनीय जुनून वाले फैंस के सामने परफॉर्म किया। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा मेरे साथ हमेशा रहेंगी। इतने सालों में मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उम्मीद करते हैं कि जल्द मिलेंगे। चीयर्स, मैक्सी। ’

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर मैक्सवेल को पिछली बार पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार ऑलराउंडर आईपीएल 2025 के 7 मैचों में खेले थे लेकिन अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह पिछले सीजन में सिर्फ 48 रन ही बना पाए थे और सिर्फ 4 विकेट झटके थे। ग्लेन मैक्सवेल ने 141 आईपीएल मैचों में 18 अर्धशतकों के साथ कुल 2819 रन बनाए। उनके नाम आईपीएल में 41 विकेट भी दर्ज हैं।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी