बेंगलुरु में गर्लफ्रेंड की छाती पर चाकू घोंपकर हत्या, कई घंटे शव के साथ कमरे में रहा बॉयफ्रेंड, फिर हो गया फरार

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इंदिरा नगर में माया गोगोई नाम की युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, असम की रहने वाली माया गोगोई की उसके प्रेमी आरव अनय ने बेरहमी से हत्या की है। केरल का रहने वाला आरव इस घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस हत्या के मकसद की जांच कर सबूत जुटा रही है। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
असम की रहने वाली थी लड़की

पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर इलाके में एक सर्विस अपार्टमेंट में लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है। पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती थी। लड़की हत्या उसके प्रेमी आरव अनय ने चाकू घोंपकर कर की है। माया असम की रहने वाली थी। वह एक व्लॉगर थी।

सुबह तक शव के साथ कमरे में रहा हत्यारा

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता और आरव नाम का एक व्यक्ति 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट में आए थे। पुलिस को संदेह है कि आरव ने 24 नवंबर को माया की छाती पर कई बार चाकू घोंपकर हत्या की है। पुलिस का यह भी मानना ​​है कि वह सुबह तक शव के साथ कमरे में रहा। उसके बाद वह मौके से भाग गया।

तीन दिन पहले केरल से बेंगलुरु आया था आरव

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारे की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, माया कोरमंगला में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। 3 दिन पहले जब आरोपी आरव केरल से बेंगलुरु आया था तब से लेकर हत्या किए जाने तक माया उसके साथ ही रह रही थी। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस स्पेशल टीम बनाकर हत्यारे की तालाश में जुटी हुई है।

ताते चलें कि सितंबर में बेंगलुरु में एक महिला की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. यहां के व्यालीकवल इलाके में एक घर के कमरे में 165 लीटर मॉडल का सिंगल डोर फ्रिज में 29 साल की महालक्ष्मी की लाश के 30 से 40 टुकड़ो में मिली थी. कई टुकड़े फर्श तक पर बिखरे पड़े थे. 

वारदात के करीब 19 दिन बाद कमरे का दरवाज़ा 21 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खुला था. उस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर पांच महीने पहले ही महालक्ष्मी किरायेदार के तौर पर रहने आई थी. नेपाल की रहने वाली महालक्ष्मी वहां अकेली रहती थी. पड़ोसी भी उसे नहीं जानते थे. 

वजह ये थी कि हर रोज़ वो सुबह 9.30 बजे घर से निकलती और रात 10.30 के बाद ही घर लौटती. उसकी मां और बहन बेंगलुरु में रहते हैं. दो सितंबर के बाद अचानक महालक्ष्मी का फोन बंद हो गया. उसकी मां और बहन लगातार फोन करते रहे, पर बात नहीं हो रही थी. इसी बीच पड़ोसियों को घर से बदबू आई.

20 सितंबर को मकान मालिक ने महालक्ष्मी की मां को फोन किया. उन्हें महालक्ष्मी के घर से आ रही बदबू के बारे में जानकारी दी. मकान मालिक की बात सुन कर वो घबरा गई. महालक्ष्मी के घर की एक चाबी मां के पास रहती थी. वो फौरन चाबी लेकर अपनी दूसरी बेटी के साथ महालक्ष्मी के साथ घर पहुंची. 

मकान मालिक और पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया. लेकिन दरवाज़ा खुलते ही अंदर से इतनी तेज़ बदबू आई कि सभी पीछे हट गए. कुछ देर बाद हिम्मत कर फिर से वो अंदर गए. फर्श पर हर तरफ खून के निशान थे. मांस के छोटे-छोटे लोथड़े यहां वहां पड़े थे. इस तरह इस वारदात का खुलासा हुआ था.

admin

Related Posts

वेलेंटाइन वीक बना मातम: प्रेम कहानी का दुखद अंत, शुभम-लक्ष्मी की हत्या से सनसनी

हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। अल्मोड़ा के शुभम और नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी…

परमाणु समझौते पर नई पहल, ईरान बोला- तैयार हैं, पर शर्तें मंजूर हों तभी बनेगी बात

ईरान ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौते का रास्ता खोल दिया है। तेहरान का हना है कि वह अमेरिका के साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर