गाजियाबाद : मुस्लिम दंपति ने अपनाया हिंदू धर्म;शहजाद बना शिव, पत्नी बनी साक्षी

 गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक मुस्लिम दंपति ने हाल ही में पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि यह दंपति पिछले 7-8 सालों से हिंदू धर्म का पालन कर रहा था और सभी रीति-रिवाजों के साथ जीवन यापन कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। इस दंपति को नया नाम भी मिल गया है, शहजाद को शिवकुमार भारद्वाज व उनकी पत्नी को साक्षी भारद्वाज नाम दिया गया है।

इस काम को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया और उन्होंने ही दोनों की घर वापसी कराई। इस बारे में जी न्यूज से बात करते हुए चौधरी ने बताया कि 'एक परिवार की घर वापसी कराई है, जिसको हमने शहजाद से शिव कुमार और उसकी पत्नी को साक्षी भारद्वाज नाम दिया है। इस परिवार की पिछले 7-8 वर्षों से सनातन धर्म में विशेष आस्था थी और वे सनातन धर्म अपनाना चाह रहे थे। हमने यह पुण्य का काम किया है। मैं यह चाहता हूं सभी लोगों को ऐसा पुण्य का काम करना चाहिए। इस परिवार को हम सम्मान दिलाने का काम करेंगे। आगे भी आप देखेंगे मैं काफी परिवारों को जो मेरे सम्पर्क में हैं, उनकी मैं सनातन धर्म में वापसी कराऊंगा।'

इस तरह कराई घर वापसी, शुद्धिकरण हुआ और गंगाजल पिलाया
सनातन धर्म में वापसी कराने के लिए मुस्लिम दंपति का शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद पंडिज जी ने उनका यज्ञोपवीत संस्कार कराया और वैदिक मंत्रों के साथ गंगाजल आचमन कराने के बाद मुस्लिम दंपति का नामकरण किया गया। मुस्लिम दंपति का कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म के संस्कार और त्योहारों ने इतना प्रभावित किया कि उन्होंने मुस्लिम धर्म त्याग कर सनातन का चोला ओढ़ लिया।

‘अगर किसी ने इनकी तरफ देखा तो आंख निकाल लेंगे’
धर्म परिवर्तन के वक्त का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दंपति की घर वापसी करा रहे हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी कहते हैं, ‘हम इन बच्चों की घर वापसी करा रहे हैं, और हमने इनका नाम शहजाद से शिव कुमार भारद्वाज और साक्षी भारद्वाज रखा है। मेरे छोटे भाई अर्जुन इनको भगवा पट्टा पहनाकर इनको सम्मानित करेंगे, जो कि बहुत गौरव की बात है। यह परिवार सनातन धर्म का प्रचार करेगा।’

आगे उन्होंने कहा, 'इसके अलावा हम सभी कसम खाते हैं, कि हम पूरी ताकत के साथ इन बच्चों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। हमारे परिवार में जिन्होंने घर वापसी की है, उन्हें आंच नहीं आने देंगे। अगर किसी की हिम्मत इस परिवार इन बच्चों की तरफ देखने की हुई तो हमें देख लेना, हम उसकी आंख निकाल लेंगे।'
'किसी तरह की जोर-जबरदस्ती या धमकाया नहीं गया'

इस बारे में जानकारी देते हुए हिंदू रक्षा दल के दिल्ली-NCR के राष्ट्रीय संयोजक व कानूनी सलाहकार संकेत कटारा ने बताया, ‘शहजाद नाम का युवक हिंदू रक्षा दल संगठन के पास आया था और उसने हिंदू सनातन धर्म में वापसी करने की इच्छा जाहिर करी थी। जिसको स्वीकारते हुए हम सभी लोगों ने उक्त शहजाद को शुद्धिकरण के साथ यज्ञ करवाकर उसकी हिंदू धर्म में वापसी कराई है।’

इसके बाद उन्होंने कहा, 'आगे की जो भी कानूनी प्रक्रिया है, जो एक सनातन धर्म में वापसी हेतु जो कानूनी प्रक्रिया होती है, उस कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त शहजाद उर्फ शिवकुमार को हमारे धर्म में वापसी कराई जाएगी। वो दिल्ली का रहने वाला है। किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या उसको धमकाकर धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया है। उक्त शहजाद ने स्वेच्छा से अपना धर्म परिवर्तन या यूं कहें घर वापसी की है।'

admin

Related Posts

पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी, समाज कल्याण विभाग ने छूटे हुए छात्रों को फीस रिफंड के लिए दिया दूसरा मौका

लखमऊ जेनरल, एससी-एसटी और ट्रांसजेंडर छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा. किसी भी पात्र छात्र को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. 2025-26 सत्र के छूटे छात्रों के लिए दोबारा आवेदन…

ईरान युद्ध का असर, दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे यूपी-बिहार के लोग

चंदौली ईरान युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. एक तरफ जहां युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम