धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये प्रभावी उपाय

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत विशेष और पावन मानी गई है. हर माह में एक पूर्णिमा तिथि पड़ती है. इस तरह से वर्ष भर में 12 पूर्णमा पड़ती है. पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पूर्णिमा पर स्नान-दान का बहुत महत्व है. मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से पुण्य फल प्राप्त होते हैं. ये मार्गशीर्ष मास चल रहा है, जिसे अगहन माह भी कहा जाता है.

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत इस साल 04 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 05 दिसंबर शुक्रवार को प्रात: 4 बजकर 43 मिनट पर होगा. ऐस में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका का व्रत, स्नान और दान किया जाएगा. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 35 मिनट रहने वाला है.

पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए. साथ ही कनकधारा स्त्रोत का भी पाठ करना चाहिए. घी का दीपक जलाना चाहिए. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पीसी हल्दी लगाकर उसको पूजा के समय माता लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए. लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए. कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख लेना चाहिए. इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

 

admin

Related Posts

5 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, किसका होगा भाग्य साथ और कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि आज का दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। काम एक साथ कई आ सकते हैं, जिससे थोड़ा दबाव महसूस होगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर अचानक बदलाव…

सूर्य का मेष राशि में गोचर 2026,14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पद-प्रतिष्ठा में होगी भारी वृद्धि

 वैदिक ज्योतिष में सूर्य देवता को पिता का ही नहीं, बल्कि आत्मा, आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व और अनुशासन का भी प्रतीक माना जाता है. इसलिए जब भी सूर्य अपनी राशि बदलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत