फ्लिपकार्ट हब से असली सामान गायब, नकली रखकर ₹2.89 लाख की हेराफेरी, 3 कर्मचारियों पर FIR

अलीगढ़ 
देश की नामी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के हब से इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के ईओ राकेश कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, जुलाई और अगस्त माह के दौरान हब से डिलीवरी के लिए भेजे गए सैमसंग और शाओमी एलईडी टीवी, इन्वर्टर, एसी, इंडक्शन कुकर, प्रेशर कुकर और सूटकेस को कस्टमर उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर रिटर्न दर्शाया गया।

असली सामान की जगह नकली वस्तुएं रख दी गईं

इसके बाद डिब्बों से असली सामान निकालकर उनकी जगह नकली सामान रखकर उन्हें वापस हब में जमा करा दिया गया। जांच में सामने आया है कि तमोली पाड़ा, अलीगढ़ निवासी ईशु और सराय हकीम पोल निवासी यश मोहन वार्ष्णेय ने सुनियोजित तरीके से इस हेराफेरी को अंजाम दिया।

एक दिसंबर 2025 को मथुरा माट और हस्तपुर क्षेत्र में एलईडी टीवी की डिलीवरी के दौरान भी इसी तरह की गड़बड़ी की गई, जिसमें श्रीरामपुरम प्रिंस नगर कॉलोनी निवासी राहुल कुमार की भूमिका भी सामने आई है।
अब तक कुल 21 शिपमेंट में की हेराफेरी उजागर

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, अब तक कुल 21 शिपमेंट में इस तरह की हेराफेरी उजागर हो चुकी है, जिससे फ्लिपकार्ट को 2 लाख 89 हजार 265 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सभी संदिग्ध शिपमेंट की ट्रैकिंग आईडी और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

थाना रोरावर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

admin

Related Posts

पहले OBC आयोग की रिपोर्ट, फिर पंचायत चुनाव—हाईकोर्ट में योगी सरकार का रुख साफ

लखनऊ यूपी पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पहले समर्पित ओबीसी आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर…

कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती