जेनेलिया देशमुख ने शेयर किए पुणे यूनाइटेड टीम की जीत के पल

मुंबई
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख वर्ल्ड पिकलबॉल लीग के नए सीजन में अपनी टीम पुणे यूनाइटेड की जीत का जश्न मनाती नजर आईं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जीत के पलों को शेयर करते हुए प्रशंसकों को झलक दिखाई। अभिनेत्री कभी मजेदार तो कभी काम से जुड़े पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर खासा उपस्थिति दर्ज कराती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के सेक्शन पर तस्वीरों के साथ कुछ वीडियो को भी शेयर किया, जिसमें वह फैमिली के साथ जीत के पलों का लुत्फ उठाती नजर आईं। जेनेलिया और उनके पति रितेश देशमुख टीम के सह-मालिक हैं।

पुणे यूनाइटेड ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फाइनल की एक तस्वीर शेयर की। टीम ने बड़ी जीत के पीछे टीम की मेहनत और आत्मविश्वास को श्रेय देते हुए बताया कि टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, यही काफी है। कैप्शन में लिखा, "सबसे मुश्किल और खास समय में इस टीम ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और जीत हासिल की। हर पॉइंट, हर प्रयास ने हमें यहां तक पहुंचाया। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

इससे पहले जेनेलिया ने अपना वजन घटाने का सफर प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्रेनर को धन्यवाद भी दिया था। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कैमरे से दूर देखती नजर आई थीं। उनके हाथ पर टैटू में तीन 'आर' अक्षर के साथ दिल की धड़कन दिखाई दी थी, जो उनके पति रितेश देशमुख और उनके दोनों बेटों रियान और राहिल की ओर इशारा करता है।

जेनेलिया और रितेश ने कई सालों की डेटिंग के बाद 3 फरवरी, 2012 में शादी की थी। उन्होंने मराठी रीति-रिवाजों से शादी की थी। अगले दिन चर्च में ईसाई तरीके से शादी की थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम उन्होंने रियान और राहिल रखा है।

जेनेलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए तैयार हैं, जिसमें आमिर खान और दर्शील सफारी अहम भूमिका में हैं। अभिनेत्री के पास तेलुगू फिल्म ‘जूनियर’ भी है।

  • admin

    Related Posts

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

     नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए ग्रेड A…

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

     ढाका शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे (8 फरवरी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘बुलबुल’ ढाका के हज़रत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट पकड़ने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा