68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा.

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

admin

Related Posts

शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

बिलासपुर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शारदा घाट अखड़ार के पास सड़क हादसा हो गया है। रिश्तेदारों के घर से लौट रहा परिवार ऑटो में सवार था।तभी पीछे से…

असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई गहन च

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल