गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

गौरेला पेंड्रा मरवाही

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरंजक गतिविधियों, क्विज-प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को मिशन स्कूल ग्राउंड गौरेला में इवेंट का आयोजन किया गया। इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मैदान परिसर में डिजनीलैण्ड मेला लगा होने से लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी रही। इवेंट में एंकर्स एवं उनकी टीम द्वारा मनोरंजक गीत-संगीत के साथ ही बड़ी साइज के डिस्प्ले स्क्रीन पर्दे पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
                इवेंट में एंकर्स आर जे नमित द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की अलग-अलग समूह को मंच पर बुलाकर गीत-संगीत की धुन पर हैंडबाल पासिंग कराया गया और संगीत की धुन बंद होते ही जिनके हाथ में बाल होता था उनसे योजनाओं की जानकारी पूछा गया। इसी तरह योजनाओं पर आधारित क्विज-प्रश्नोत्तरी में सही जवाब मिलने पर एक-एक कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर डिजनीलैण्ड मेला में झूला एवं फूड वाउचर कूपन के साथ ही आकर्षक उपहार और शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन दिया गया। कूपन पाकर प्रतिभागियों को चेहरा खिल उठा।
               मेला घूमने आई कांति चंद्राकर ने आकर्षित होकर अपनी भांजी एवं ननंद के साथ इवेंट में भाग लिया। योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, लेकिन उन्हें हर महीने महतारी वंदन की राशि मिल रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। कार्यक्रम में शामिल आरती सोनी ने रियायती दर पर जनऔषधि केंद्र एवं निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने, उन्नति केशरवानी ने स्टार्टअप इंडिया एवं पीएम आवास, सविता गुप्ता ने आजीविका मिशन के तहत रोजगार एवं स्व रोजगार हेतु सहायता राशि, वन धन केंद्र, तेंदुपत्ता संग्रहण का दर बढ़ाने पर शासन की योजना की तारीफ की। मनोरंजक इवेंट में प्रियंका, रोशनी, प्रतिभा सहित कई महिलाओं एवं पुरूषों ने भी भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया। जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इवेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

  • admin

    Related Posts

    कलेक्टर की बैठक में हड़ताल समाप्त का किया ऐलान, पटवारी-आरआई 15 दिन बाद काम पर लौटे

    मुंगेली. जिले के लोरमी तहसील में पिछले 15 दिनों से चल रहा पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसीलदार के बीच का गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन…

    छत्तीसगढ़ में वेटलैंड प्राधिकरण की अहम बैठक, संरक्षण रणनीति पर चर्चा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की चतुर्थ बैठक आयोजित वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण  केदार कश्यप की अध्यक्षता में प्राधिकरण की चतुर्थ बैठक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार