मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, ट्रॉफी के साथ मिली प्राइज मनी

मुंबई

 सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस समय सभी का पसंदीदा शो बना हुआ है। अब इस शो को अपना विजेता भी मिल गया है, एक्टर गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं। निक्की तंबोली शो की पहली रनर-अप रहीं जबकि तेजस्वी प्रकाश दूसरी रनर-अप रहीं।अनुपमा एक्टर ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी अपने नाम कर लिया है।

 शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना शो के जज रहे और इसे होस्ट किया था  फराह खान ने। ग्रैंड फिनाले में शेफ संजीव कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने गौरव के बनाए व्यंजनों की तारीफ की और जीत पर उन्हें गले भी लगाया। गौरव ने प्रतिष्ठित मास्टरशेफ कोट भी जीत लिया है, संजीव कपूर ने उन्हें सम्मान के साथ शेफ कोट पहनाया।

गौरव का नाम जब जजों ने घोषित किया तो वह बेहद खुश दिखे। उनके चेहरे की मुस्कान साफ ​​बता रही थी कि यह जीत उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। गौरव का शो में सफर शानदार रहा है। उन्होंने इस सफर में हर बार असफलताओं का सामना किया और सफल हुए।  उन्होंने गर्व से ट्रॉफी को हवा में उठाया और अपनी खुशी जाहिर की। उनके चेहरे पर कड़ी मेहनत साफ दिख रही थी।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज रणवीर बरार ने ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- “यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से शुरू करते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं!! क्या सीज़न था! क्या कहानी थी! बधाई हो गौरव खन्ना, आपने वाकई हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। तुम्हारी हर डिश में ज़िद, जुनून और क्रिएटिविटी थी…और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि तुम्हारी खाने की यात्रा आगे कहां जाती है. शुभकामनाएं, हमारे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़!

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल